तेंदुए के हमले से महिला की मौत, घर से 5 किमी दूर जंगल में मिली लाश
कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में तेंदुए ने ऐसा आतंक मचाया, जिसे सुनकर आप भी सन्न रह जाएंगे। दरअसल, आदमखोर तेंदुए ने घर के सामने एक महिला पर हमला किया और घसीटता हुआ जंगल में लेकर चला गया। दूसरे दिन महिला की लाश घर से 5 किमी दूर मिली।
यह पूरी घटना सोमवार देर रात की है। कांकेर के भैसाकट्टा गांव निवासी उर्मिला जैन (35) सोमवार की रात लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी बीच झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया उसे उठाकर दूर चला गया।
महिला की चीख पुकार परिजन और आसपास के लोग घरों से बाहर निकले, लेकिन तब तक महिला को लेकर तेंदुआ जंगल में गुम हो चुका था। घटना के दूसरे दिन सुबह महिला का शव घर से पांच किमी दूर जंगल में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।
Read More:
मांई दंतेश्वरी को चढ़ावे में मिले 50 लाख के ज़ेवर, इस परिवार ने भेंट किए 1 किलो स्वर्ण आभूषण https://t.co/fCduR2kBvD
— Khabar Bastar (@khabarbastar) September 4, 2021
घटना के बाद से गांव में लोगों के बीच तेंदुए का खौफ कायम है। जिस वक्त तेंदुए ने महिला पर हमला किया उस वक्त गांव में लाइट नहीं थी। घटना के पीछे लाइट नहीं होना भी एक वजह ग्रामीण मान रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरा होने पर लोगों में तेंदुए की दहशत बढ़ जाती है।
⇓ ये VIDEO देखा क्या…
बता दें कि इस इलाके में बीते एक महीने में यह दूसरी घटना है। हाल ही में पलेवा गांव के रहने वाले एक बुजुर्ग को भी तेंदुए ने अपना शिकार बनाया था। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ आदमखोर हो चुका है। पहले वह बकरी समेत अन्य मवेशियों का ही शिकार करता था। लेकिन अब लोगों पर भी हमला करने लगा है।
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।