जब शादी समारोह में अचानक पहुंचे राहुल-प्रियंका, मेहमान भी देखकर रह गए हैरान !
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस अधिवेशन के दूसरे दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गाधी महासमुंद जिले की ऐतिहासिक नगरी सिरपुर पहुंचे।
इस दौरान दोनों भाई-बहन अचानक पटेल परिवार के घर वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंच गए और उन्हें बधाई दी।
सीएम भूपेश बघेल एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सिरपुर भ्रमण के दौरान वहां बौद्ध विहार के समीप रहने वाले लेखराम पटेल व उनके परिजनों से मुलाकात की।
कांग्रेस नेताओं ने पटेल परिवार को वैवाहिक समारोह के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। बता दें कि लेखराम पटेल के घर उनके अनुज के विवाह के उपलक्ष्य में प्रीतिभोज आशीर्वाद समारोह का आयोजन हो रहा था।
Read More :-
अवकाश की घोषणा: मार्च में स्कूलों की छुट्टी, जानिए कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल!https://t.co/j70RSDIHxE
— Khabar Bastar (@khabarbastar) February 24, 2023
सीएम भूपेश बघेल एवं सांसद राहुल गांधी ने सिरपुर बौद्ध विहार जाते समय रास्ते में रूककर पटेल परिवार से मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
बता दें कि लेखराम पटेल सिरपुर के बौद्ध विहार में काम करते हैं। उनका परिवार बौद्ध विहार के समीप रहता है। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा, सीएम के सलाहकार प्रदीप शर्मा समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भी पटेल परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है कि शनिवार को सीएम भूपेश बघेल के साथ सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा महासमुंद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थल सिरपुर के भ्रमण पर पहुंचे थे।
इस दौरान राहुल एवं प्रियंका ने विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण देवालय मंदिर का दर्शन, सुरंग टीला और तिवरदेव विहार का भी भ्रमण किया।
क्यों प्रसिद्ध है सिरपुर
सिरपुर महानदी के तट स्थित एक पुरातात्विक स्थल है। इस स्थान का प्राचीन नाम श्रीपुर है। कभी यह एक विशाल नगर हुआ करता था। सिरपुर पांचवी से आठवीं शताब्दी के मध्य दक्षिण कोसल की राजधानी थी।
सिरपुर में सांस्कृतिक एवं वास्तुकौशल की कला का अनुपम संग्रह हैं। सोमवंशी नरेशों ने यहाँ पर राम मंदिर और लक्ष्मण मंदिर का निर्माण करवाया था।
ईंटों से बना हुआ प्राचीन लक्ष्मण मंदिर विश्व प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है। उत्खनन में यहाँ पर प्राचीन बौद्ध मठ भी पाये गये हैं। यह स्थल वैष्णव, शैव, जैन और बौद्ध संस्कृतियों का केन्द्र रहा है।
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।