Weather Rain Alert, Mausam, Weather Update, IMD Weather, Monsoon Update : बंगाल की खाड़ी में दो-दो साइक्लोन नजर आ रहे हैं। दोनों अपर साइक्लोनिक सरकुलेशन के बनने से मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव होने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने इस साइक्लोन का असर उड़ीसा पश्चिम बंगाल सहित झारखंड और बिहार में देखने को मिलेगा। झारखंड में सितंबर से एक बार फिर से मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव होने वाला है।
7 दिनों तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी। ऐसे में 30 सितंबर तक लो प्रेशर एरिया के तब्दील होने के कारण झारखंड में इसका असर देखने को मिलेगा। तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही आंधी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
बंगाल की खाड़ी में दो-दो साइक्लोन
पश्चिम बंगाल सहित बिहार झारखंड उड़ीसा और छत्तीसगढ़ पर इसका प्रभाव अधिक होगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में झारखंड में कहीं हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है। वही उच्चतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। बता दे कि इस बार बिहार झारखंड में मानसून कमजोर रिकॉर्ड किया गया है।
बिहार झारखंड में मानसून कमजोर रिकॉर्ड
राजधानी दिल्ली में 2 दिन तक धूप खिलने के बाद फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है। पहाड़ों पर कुछ दिन के लिए बारिश से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आज धूप निकलने की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी इलाकों में मौसम साफ रहेगा।
हल्की बारिश का पूर्वानुमान
हालांकि बिहार के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। उत्तर प्रदेश के ज्यादा जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। दिल्ली में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। उत्तराखंड में एक बार फिर से मानसून कमजोर हो रहा है।
मानसून का रफ्तार पर ब्रेक
मानसून का रफ्तार पर ब्रेक लगने के साथ ही बारिश से लोगों को राहत मिलने वाली है। इसके साथ ही धूप खिली रहेगी। बिहार के कुछ क्षेत्रों में आज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। पटना से भागलपुर तक मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। जिसके कारण कई गांव से संपर्क टूट गए हैं। इसके अलावा अब आवगमन सेवा बाधित हो गई है।
भूस्खलन और तेज बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई जल्दी मानी जा रही है। ऐसे में भारी बारिश के बाद एक बार फिर से बारिश की गतिविधि पर लगाम लग गई है। 2 से 3 दिनों तक उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने वाला है। हालांकि असम मेघालय मणिपुर नगालैंड मिजोरम में बंगाल की खाड़ी का सर्कुलर अपना प्रभाव दिखा सकता है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में भूस्खलन और तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
केरल कर्नाटक तमिलनाडु तेलंगाना आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हल्की बूदाबादी के साथ मौसम सुहावना बना रहेगा। तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी जबकि महाराष्ट्र और गोवा में तापमान में इजाफा होने की संभावना जताई गई है। दो से तीन दिनों के बाद इन क्षेत्रों में मौसम बदलने के आसार जताए जा रहे हैं।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।