Weather Update, Weather Rain Alert, Mausam, Monsoon: मानसून की विदाई हो रही है। जाते-जाते मानसून के बादल रुक रुक कर बरस रहे हैं। उत्तर भारत में सुबह शाम ठंड का अहसास बढ़ गया है।
मौसम विभाग द्वारा अपडेट जारी किया गया है। जिसमें अक्टूबर के 3 हफ्ते में दिल्ली वासियों को ठंड का एहसास से होने लगा है।
15 से 20 अक्टूबर के बीच ठंड में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सुबह और शाम गुलाबी ठंड का अनुभव हो सकता है। दिन में धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा है।
इसके साथ ही मौसम विभाग द्वारा आज बिहार महाराष्ट्र सहित मध्य प्रदेश और 13 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
भारी बारिश की चेतावनी जारी
दिल्ली में मौसम शुष्क बना रहेगा। भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
उसमें अरुणाचल प्रदेश असम मेघालय मणिपुर मिजोरम के साथ ही केरल कर्नाटक तमिलनाडु तेलंगाना में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
तापमान में गिरावट
मौसम विभाग द्वारा पश्चिम बंगाल उड़ीसा झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान जताया गया है। शाम होते ही ठंड का अनुभव शुरू होगा।
इसके साथ ही कोहरे की स्थिति निर्मित हो सकती है। गुजरात समेत राजस्थान छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी।
महाराष्ट्र गोवा में बारिश का पूर्वानुमान
महाराष्ट्र गोवा में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। समुद्र तल पर चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है। जिसका असर इन राज्यों में देखने को मिल सकता है।
बंगाल की खाड़ी में दो सिस्टम सक्रिय है। जिसके कारण पश्चिम बंगाल झारखंड उड़ीसा में दुर्गा पूजा के दशमी तक मौसम बदलने की चेतावनी जारी की गई है।
ऊंची चोटी पर हल्की बर्फबारी
पर्वत की ऊंची चोटी पर हल्की बर्फबारी देखी जाएगी जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश और भूस्खलन का पूर्वानुमान जारी किया गया है। बर्फबारी की स्थिति निर्मित होने के साथ ही ठंड की गतिविधि में तेजी आएगी।
असम मेघालय मणिपुर नगालैंड मिजोरम त्रिपुरा में भी भूस्खलन को लेकर अलवर जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर दुर्ग समेत बस्तर में बारिशों का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में आज बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
इससे पहले दोपहर बाद बस्तर में मौसम बदल सकता है। छिंदवाड़ा डिंडोरी अनूपपुर में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।