Weather Rain Alert, Weather update, Weather Today, Mausam, Monsoon : मौसम का मिजाज बदल गया है। मानसून की वापसी शुरू हो गई है।
इसके साथ एक बार फिर से ठण्ड की गतिविधि बढ़ने लगी है। मौसम विभाग द्वारा इस साल अत्यधिक ठंड पड़ने का पूर्वानुमान जताया गया है।
राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों राज्यों में तापमान में इजाफा होने के साथ उमस से भरी गर्मी का पूर्वानुमान जताया गया है।
बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल उड़ीसा आंध्र प्रदेश सहित छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली एनसीआर में गर्मी बढ़ाने वाली है। पश्चिम बंगाल में पूरे हफ्ते बारिश की संभावना है।
आसमान में बादल छाए रहेंगे अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस का पूर्वानुमान है। 6 से 10 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।
8 से 10 अक्टूबर तक राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
तीसरे सप्ताह में ठंड का हल्का एहसास शुरू
अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में ठंड का हल्का एहसास शुरू हो जाएगा। दिल्ली और आसपास से फिलहाल कोई मौसम सिस्टम सक्रिय नहीं है। जिसकी वजह से मौसम गर्म है। हल्की हवा चलेगी। देर शाम के बाद हल्की ठंड का अनुभव होगा।
दो दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी
यूपी सहित के राज्यों में मानसून की विदाई हो चुकी है। शनिवार को तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
हरियाणा राजस्थान हिमाचल और उत्तराखंड से भी मानसून की विदाई हो चुकी है। हालांकि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दो दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
इस सप्ताह भारी बारिश का पूर्वानुमान
इसके साथ ही मानसून की विदाई होगी। पश्चिम बंगाल में इस सप्ताह भारी बारिश का पूर्वानुमान दिया गया है। कुछ जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
दक्षिण बंगाल के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए दार्जिलिंग और कालिमपोंग जैसे पहाड़ी जिलों में भूस्खलन की स्थिति निर्मित हो सकती है।
असम मेघालय मणिपुर नगालैंड मिजोरम सहित त्रिपुरा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
आसमान में बादल छाए रहेंगे। बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है।
केरल कर्नाटक तमिलनाडु तेलंगाना आंध्र प्रदेश उड़ीसा सहित महाराष्ट्र गोवा और पुणे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। बिजली गिरने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। मानसून की विदाई इसी रास्ते से होनी है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।