Weather Update, Mausam, Rain Alert : एक बार फिर से मानसून की विदाई की स्थिति तेज होती नजर आ रही है।
मौसम विज्ञान विभाग के संकेत के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में कुछ राज्यों में मानसून की विदाई निश्चित होने वाली है। इसके लिए स्थिति अनुकूल हो गई है।
केरल के रास्ते समय से पहले एंट्री लेने वाले मानसून के विदाई में करीब 10 दिन की देरी देखी जा रही है। हालांकि कुछ राज्यों में तापमान बढ़ने के साथ मानसून शिथिल हो गया है। जिसके कारण बारिश की संभावना से इनकार किया गया है।
कुछ राज्यों में बारिश की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञान के मुताबिक मंगलवार को दी गई जानकारी से दो से तीन दिनों के दौरान पंजाब हरियाणा राजस्थान सहित जम्मू कश्मीर मुजफ्फराबाद हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ हिस्से से मानसून की विदाई के लिए स्थिति अनुकूल है।
इन राज्यों से मानसून की विदाई होने के साथ ही ठंड का आगमन देखने जाएगा। वहीं हिमाचल प्रदेश में मानसून की विदाई 25 सितंबर तक हो जाती है। इस वर्ष इसमें 10 दिन की देरी हो गई है।
कुछ इलाकों में बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आज भारत के उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। फिलहाल एक सप्ताह तक इन क्षेत्र में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
इस सप्ताह के दौरान बारिश की चेतावनी
पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों में इस सप्ताह के दौरान बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा मणिपुर नगालैंड में भारी बारिश सहित भूस्खलन का रेड ऑरेंज जारी किया गया है।
बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल उड़ीसा और मध्य प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है।
भारी बारिश का रेड ऑरेंज अलर्ट जारी
तमिलनाडु पुडुचेरी कराईकल और माहे में अगले दो से तीन दिनों के दौरान भारी बारिश का रेड ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में भी बारिश की स्थिति निर्मित हो सकती है।
इसके अलावा महाराष्ट्र गोवा में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान पर्याप्त बारिश देखने को मिली है। दरअसल 2020 के बाद यह सबसे अधिक बारिश है।
मध्य भारत में 19% अधिक बारिश रिकार्ड की गई है जबकि सामान्य से 14% अधिक बारिश दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में रिकॉर्ड की गई है। भारत में 934 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है।
ऐसे में 10 राज्यों में भारी-भारी सहित आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही कुछ जगहों पर वज्रपात की भी संभावना है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।