छत्तीसगढ़: बड़ी संख्या में IAS अफसरों का ट्रांसफर, रायपुर समेत कई जिलों के बदले गए कलेक्टर… देखिए पूरी तबादला सूची
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए बड़ी संख्या में IAS अफसरों का तबादला किया है। इस फेरबदल में राजधानी रायपुर समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।
बता दें कि ठीक एक साल बाद सरकार ने आईएएस अफसरों का ट्रांसफर लिस्ट जारी किया है। पिछले साल 27 मई को शासन ने प्रदेश के 23 जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया था। वहीं इस बार भी बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों के प्रभार में बदलाव किया गया है।
Read More:
सड़क हादसे में दंतेवाड़ा डिप्टी कलेक्टर जख्मी, केशकाल के पास ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो… रायपुर रेफर किया गया https://t.co/HrqEVPF0ci
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 5, 2021
जारी तबादला सूची के मुताबिक, रायपुर, कोरबा, धमतरी, राजनांदगांव, बेमेतरा, जांजगीर चांपा, मुंगेली, कोरिया और बलरामपुर जिले के कलेक्टर बदले गए हैं।
इन अफसरों को मिली ये जिम्मेदारी….
- सौरव कुमार को रायपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है।
- रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन को डीपीआर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- रानू साहू को कोरबा की नई कलेक्टर होंगी।
- पीएस एल्मा को धमतरी का कलेक्टर बनाया गया है।
- भोस्कर विलास संदीपन को बेमेतरा कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- डीपीआर तारण प्रकाश सिन्हा को राजनांदगांव कलेक्टर बनाया गया है।
- जितेंद्र शुक्ला को जांजगीर चांपा का नया कलेक्टर बनाया गया है।
- अजीत बसंत कलेक्टर मुंगेली बनाए गए हैं।
- बलरामपुर कलेक्टर श्याम धावड़े को कोरिया का नया कलेक्टर बनाया गया है।
- बस्तर जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल को बलरामपुर कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
- कोरिया कलेक्टर सत्यनारायण राठौर को मंत्रालय बुलाया गया है।
- धमतरी कलेक्टर जेपी मौर्य को मंत्रालय बुलाया गया है।
- किरण कौशल को मार्कफेड का नया एमडी बनाया गया है।
- टोपेश्वर वर्मा को खाद्य विभाग के साथ ही परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।