दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने एक बड़े एंटी-नक्सल ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसमें 31 नक्सलियों को मार गिराया गया।
यह मुठभेड़ दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों की सीमा पर हुई, जहां से पुलिस पार्टी ने मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं।
दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सीमा क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने अब तक का सबसे बड़ा एंटी-नक्सल ऑपरेशन अंजाम दिया। इस मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को मार गिराया गया है।
जवानों ने नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं और मौके से AK-47, SLR जैसे कई हथियार भी जब्त किए हैं। सर्च अभियान अभी भी जारी है, जिसमें अन्य नक्सलियों की तलाश की जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर चला अभियान
सुरक्षा बलों को शुक्रवार को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओरछा थाना क्षेत्र के नेंदुर और थुलथुली गांव के बीच नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस जानकारी के बाद सुरक्षा बलों की टीम मौके पर रवाना हुई।
जंगलों में जवानों को आता देख नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ के बाद 31 नक्सलियों के शव बरामद किए गए, और कई हथियार, जैसे AK-47 और SLR राइफलें भी मिलीं।
हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
मुठभेड़ के बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों के शव बरामद किए। इसके साथ ही कई अत्याधुनिक हथियार जैसे AK-47, SLR, और अन्य हथियार भी मौके से बरामद किए गए।
यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के नक्सल विरोधी अभियानों में अब तक की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है।
साल 2024 में अब तक 171 नक्सली ढेर
इस साल बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए विभिन्न अभियानों में 171 नक्सलियों को मारा जा चुका है। शुक्रवार का एनकाउंटर इस साल का तीसरा बड़ा मुठभेड़ था।
इससे पहले 24 सितंबर को सुकमा जिले में भी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो नक्सली मारे गए थे।
2024 में अब तक छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने 171 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इस क्षेत्र में दंतेवाड़ा, नारायणपुर सहित कुल 7 जिले आते हैं, जहां नक्सल गतिविधियाँ लंबे समय से चल रही हैं। इस साल की यह तीसरी बड़ी मुठभेड़ है, जिससे सुरक्षा बलों का मनोबल और मजबूत हुआ है।
मुख्यमंत्री ने की जवानों की सराहना
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने इस मुठभेड़ पर प्रतिक्रिया देते हुए जवानों के साहस की तारीफ की और कहा, “यह हमारे जवानों की बहादुरी का प्रमाण है। नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है, और हम इसे खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि केंद्र सरकार भी नक्सलवाद के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद की समीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ का दौरा किया था।
उन्होंने यह भी कहा कि डबल इंजन की सरकार नक्सलवाद को खत्म करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सरकार का लक्ष्य है कि 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का पूरी तरह से खात्मा हो जाए।
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।