लाॅकडाउन: सड़कों में सन्नाटा और सब्जी बाजार सूने… एक ही दिन में 16 नए केस, इधर 20 हजार का जुर्माना
पंकज दाउद @ बीजापुर। लाॅक डाउन के दूसरे दिन पालिका क्षेत्र की सड़कों में सन्नाटा पसर गया और सब्जी बाजार सूने हो गए। इधर, एक ही दिन में कोरोना के 16 केस मिले और कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वालों से 20 हजार रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया।

सीएमएचओ डाॅ बीआर पुजारी ने बताया कि शनिवार को 16 पाॅजीटिव केस सामने आए। इनमें बीजापुर के सर्वाधिक 13 मामले हैं जबकि भैरमगढ़ में एक और भोपालपटनम में दो केस सामने आए। शनिवार तक 92 एक्टिव केस जिले में हैं।
शनिवार को ही 6 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया। वहीं एक व्यक्ति को डिस्चार्ज किया गया। कोविड हाॅस्पिटल में 37 लोगों को रेफर किया गया। अभी होम आइसोलेशन में कुल 34 मरीज हैं। शनिवार को 14 लोगों को भर्ती किया गया।
Read More:
घर में कोरोना संक्रमित फिर भी खोल रखी थी दुकानें, प्रशासन ने 5 दुकानों को किया सील https://t.co/HtlJOP2OBt
— Khabar Bastar (@khabarbastar) April 17, 2021
अब तक संक्रमित 34 मरीजों को रेफर किया गया है जबकि हाॅस्पिटल में 47 बेड भरे हुए हैं। डाॅ पुजारी ने बताया कि दो मरीजों को मेडिकल काॅलेज जगदलपुर, दो मरीजों को एमपीएम हाॅस्पिटल जगदलपुर एवं चार मरीज वारंगल हाॅस्पिटल में भर्ती हैं।

सीएमएचओ ने बताया कि अब तक 4319 पाॅजीटिव केस आए थे और इनमें से 4190 ठीक हो गए। अब तक 37 संक्रमित मरीजों को मौत हो गई है। अब तक 2335 मरीजों को भर्ती किया गया था। इनमें से 2254 डिस्चार्ज किए गए।
सख्ती बरती, अर्थदण्ड वसूला
सीएमओ पवन कुमार मेरिया ने बताया कि शनिवार को कोविड नियमों का उल्लघंन करते पाए गए लोगों से 20 हजार रूपए का जुर्माना वसूला गया। लोगों से बेवजह बाहर ना निकलने की अपील की जा रही है।
Read More:
बस्तर के एक और जिले में तालाबंदी, कलेक्टर ने जारी किया LockDown आदेश… जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद! https://t.co/uqW3CZ7iXb
— Khabar Bastar (@khabarbastar) April 15, 2021
पुलिस के सहयोग से लोगों से सख्ती बरती जा रही है। कंटेनमेंट जोन में व्यापारियों ने नियमों को पालन किया लेकिन कुछ लोग बेवजह बाहर घुमते पाए गए। उनसे ही जुर्माना वसूला गया।
इन्हें है रियायत
बस स्टैण्ड में उतरने वाले और जाने वाले लोगों के लिए छूट दी गई है। यदि वे बाहर से आए हैं तो टिकट देखी जा रही है। यहां से जाने वाले लोगों का भी सहयोग किया जा रहा है। टीकाकरण केन्द्रों तक जाने वाले लोगों के लिए भी वाहनों की व्यवस्था पालिका करेगा। सीएमओ पवन मेरिया ने बताया कि निरीक्षण की कार्रवाई चलती रहेगी।
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।