211 कर्मचारी बर्खास्त, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, हड़ताली संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त
बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां हड़ताली संविदाकर्मियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 211 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है।
बता दें कि कलेक्टर राजेन्द्र काटारा ने नेशनल हेल्थ मिशन में कार्यरत 211 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा एस्मा लागू किये जाने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार बीजापुर कलेक्टर कार्यालय द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत सभी हड़ताली अधिकारी / कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने कार्य पर लौटने संबंधी आदेश दिया था।
वहीं कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बीजापुर द्वारा भी दिनांक 26/07/2023 को पत्र जारी कर हड़ताल में गये सभी कर्मचारियों को तत्काल कार्यस्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिये गये थे, परन्तु संबधित कर्मचारियों के द्वारा आज पर्यन्त तक अपनी उपस्थिति नहीं दी गई है।
अतः उक्त अनुपस्थित अधिकारी / कर्मचारियों को एस्मा एक्ट (छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विछिन्नता निवारण अधिनियम 1976 ) एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 अनुसार तथा मानव संसाधन नीति वर्ष 2018 के कंडिका 34.3 के अनुसार कदाचरण की श्रेणी में आने पर तत्काल सेवा समाप्त की जाती है।
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।