Numerology: ज्योतिष शास्त्र की तरह ही अंक शास्त्र का महत्व है। व्यक्तियों की भविष्य स्वभाव सहित व्यक्तित्व की जानकारी मिलती है। जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ने के बाद जो संख्या प्राप्त होती है।
इस सप्ताह आपका जीवन कैसा रहने वाला है
वही आपका भाग्य अंक होता है तो आईए जानते हैं भाग्य अंक और मूलांक के आधार पर इस सप्ताह आपका जीवन कैसा रहने वाला है।
उदाहरण के लिए यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को हुआ हो तो आपका मूलांक 8 होगा। आठ को शनि का स्थान माना गया है।
Employees Duty : अधिकारियों-कर्मचारियों को बड़ी राहत, नहीं लगाई जाएगी चुनावी ड्यूटी, आदेश निरस्त
8 से 14 अप्रैल तक के लिए जानते हैं कैसा रहेगा जातकों के मूलांक के अनुसार उनका भविष्य :
मूलांक 1 के जातक को व्यापार में तरक्की मिलेगी। किस्मत साथ नहीं दे रही है। रुके हुए काम फिलहाल टलेंगे। आलोचना का सामना करना पड़ेगा।
सफल होने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है।
मूलांक 2 के लिए घरेलू परेशानी के योग बन रहे है। समस्या का कारण जानते हुए उसका हल ढूंढने में परेशानी होगी। एकाग्रता का भाव रह सकता है। कपटी मित्रों से सावधान रहे। कानूनी मुकदमा थोपा जा सकता है। संभाल कर चलने की आवश्यकता है।
मूलांक 3 वालों के लिए सट्टा बेहद अनुकूल रहेगा। आर्थिक संकट दूर होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि अपरिचित महिलाओं से उलझने से पहले थोड़ा सावधान रहे। परेशानी को बढ़ा सकते हैं। बुरे संगत के लोगों के संपर्क में आ सकते हैं।
मूलांक 4 के लिए मान सम्मान वृद्धि होगी। खर्च में कमी आ सकती है। इसके साथ ही मानसिकता पर काबू लाने का प्रयास करना होगा। आधी अधूरी जानकारी को बोलने से बचे। नई दिशा में ध्यान केंद्रित करें। पुराने मित्रों से मुलाकात कर सकते हैं।
मूलांक 5 के लिए वातावरण अच्छा रहेगा। वाद विवाद से मुक्ति मिलेगी। आमदनी अच्छी रहेगी। परिवार के साथ यात्रा पर जाने की योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
मूलांक 6 के लिए रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। हालांकि कम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मेहनत से लाभ मिलेगा। मान सम्मान वृद्धि होगी। अधिकारी प्रश्न होंगे। कार्य क्षेत्र में जिम्मेदारी मिल सकती है।
मूलांक 7 के लिए कलात्मक अभिव्यक्ति की क्षमता बढ़ेगी। पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। सही निर्णय लेना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी को उधार देने से बचना होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।
मूलांक 8 के लिए सेहत के प्रति सावधान रहना होगा। घर परिवार और दोस्तों से चर्चा कर सकते हैं। जोखिम लेने से बचना होगा। घर परिवार में किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मूलांक 9 वाले को क्रोध और आवेश पर संयम रखना होगा। परेशानी खड़ी हो सकती है। आर्थिक लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए समय अच्छा है। सफलता मिलेगी। परिवारजनों का साथ मिलेगा।
Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान और वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।