Salary Hike, Salary Increase, Fourth Pay Scale : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कर्मचारियों को बड़ी राहत दी गई है। ग्रामीण विकास विभाग के अभियंताओं को समय मान वेतनमान देने का फैसला लिया गया है।
सभी के दीर्घकालीन सेवा योगदान का सम्मान करते हुए उन्हें समय मान वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए आदेश जारी किया गया है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर आदेश जारी किया गया है।इसके साथ उनके वेतन में बड़ी बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी।
समय मान वेतनमान की सुविधा उपलब्ध
इसके तहत 25 साल की सेवा पूरी करने वाले 32 अभियंता , 10 साल की सेवा की पूरी करने वाले 388 अभियंता और 8 साल की सेवा पूरी करने वाले एक अभियंता को समय मान वेतनमान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इन अभियंताओं में अभियंता, सहायक अभियंता, कार्यपालन अभियंता और अधीक्षण अभियंता शामिल है। डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ट्वीट कर कर्मचारियों को बधाई दी है।
कर्मचारियों को बधाई
अपने संदेश में विजय शर्मा ने लिखा है कि आज राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के वर्षों से सेवा कर रहे 400 से अधिक अभियंताओं को समय मान वेतन का लाभ दिया गया है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।
वर्षों से लंबित इस मुद्दे का समाधान
अभियंताओं की मांग पर वर्षों से लंबित इस मुद्दे का समाधान किया गया है। राज्य सरकार कर्मचारियों के हित में बड़े फैसले ले रही है। आगे भी कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा किया जाएगा। इस के लिए लम्बे समय से मांग की जा रही थी।
अभियंताओं ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलकर अपनी समस्या बताई थी। उन्होंने अभियंताओं को समस्या से निराकरण का भरोसा दिया था।
अब उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश अनुसार अभियंताओं को समय मान वेतन का लाभ दिया गया है। जिसके साथ उनके वेतन में बड़ी वृद्धि देखने को मिलेगी।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।