Public Holiday 2025: छत्तीसगढ़ में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को देखते हुए सरकार ने तीन दिनों का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दौरान सभी सरकारी दफ्तर और स्कूल बंद रहेंगे।
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 11 फरवरी (मंगलवार), 17 फरवरी (सोमवार) और 20 फरवरी (गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। ऐसे में सभी सरकारी संस्थान, स्कूल-कॉलेज और अन्य शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे।
चुनाव के कारण अवकाश घोषित
प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा (BJP) सभी निकायों में सत्ता पर काबिज होने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है, जबकि कांग्रेस (Congress) को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं।
इसी बीच, पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर सरकार ने मतदान के दिनों में अवकाश घोषित कर दिया है, जिससे मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
इन तारीखों को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार 11 फरवरी, 17 फरवरी और 20 फरवरी को मतदान होगा। इस कारण इन तीन दिनों को सरकारी अवकाश (Government Holiday 2025) घोषित किया गया है।
- 11 फरवरी 2025 (मंगलवार): नगरपालिकाओं के महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान।
- 17 फरवरी 2025 (सोमवार): त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान।
- 20 फरवरी 2025 (गुरुवार): पंचायत चुनाव का दूसरा चरण, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों में मतदान होगा।
स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद
इन सार्वजनिक अवकाशों के दौरान प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल-कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के तहत घोषित किए गए हैं, ताकि सभी मतदाता बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
23 फरवरी को भी मतदान, लेकिन अलग से अवकाश नहीं
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का एक और चरण 23 फरवरी 2025 (रविवार) को होगा। चूंकि यह दिन पहले से ही शासकीय अवकाश रहता है, इसलिए इसके लिए अलग से सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है।
छत्तीसगढ़ में अवकाश की सूची पर नजर
तारीख | दिन | चुनाव का कारण |
11 फरवरी 2025 | मंगलवार | नगरपालिकाओं के चुनाव |
17 फरवरी 2025 | सोमवार | त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (प्रथम चरण) |
20 फरवरी 2025 | गुरुवार | त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (द्वितीय चरण) |
23 फरवरी 2025 | रविवार | त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (पहले से शासकीय अवकाश) |
बता दें कि छत्तीसगढ़ में फरवरी 2025 में होने वाले पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों के चलते राज्य सरकार ने तीन दिन का सार्वजनिक अवकाश (Chhattisgarh Holiday 2025) घोषित किया है। चुनाव के दौरान मतदान में जनता की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।