विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार द्वारा एक बार फिर से तबादले की प्रक्रिया शुरू की गई है।बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। कई अधिकारियों को नवीन पद स्थापना दी गई है।
इसके साथ ही इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों के भी ट्रांसफर किए गए हैं। इस संबंध में पुलिस विभाग और मुख्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है।
जारी किए गए सूचना के तहत 84 दरोगा और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को नवीन तैनाती दी गई है। तत्काल प्रभाव से उन्हें नवीन प्रभार ग्रहण करना होगा।
अधिकारियों के ट्रांसफर
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जल्दी राज्य में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा की जा सकती है।इससे पहले विधानसभा चुनाव से पूर्व स्थानांतरण पर स्थापना कार्य पूरा करने संबंधित आदेश जारी किए गए हैं।
पिछले कई सालों से और 3 वर्षों से अधिक समय तक एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिस निरीक्षक सहित अधिकारियों के ट्रांसफर किए जा रहे हैं।
जिला अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। उनमें,
- इंस्पेक्टर रैंक के मनोज कुमार को जमशेदपुर
- पंकज भूषण को धनबाद
- रामनारायण सिंह को रांची
- अनिल कुमार शर्मा धनबाद
- छोटू राम गौड़ को देवघर
- चंदन कुमार को जमशेदपुर
- सुनील कुमार सिंह को जर्नल कार्यालय बोकारो और
- राजीव रंजन को बोकारो नियुक्त किया गया है।
सब इंस्पेक्टर के अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। उसमें,
- श्रुति कुमारी को हजारीबाग मनीषा कुमारी को रांची
- सुखेंद्र यादव को स्पेशल ब्रांच कंपनी कमांडर
- अमित कुमार को सिमडेगा
- रामजी कुमार को गढ़वा
- अजीब अंसारी को लोहरदगा
- सुमन तिग्गा को गुमला नियुक्त किया गया ह।
बता दे कि जल्दी झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा की जा सकती है। इससे पहले अधिकारियों के ट्रांसफर की प्रक्रिया जारी है।
यहां देखें लिस्ट
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।