के. शंकर @ सुकमा। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष हूँगाराम मरकाम का स्वागत तोंगपाल मण्डल के भाजपाइयों द्वारा गर्मजोशी के साथ किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मरकाम के साथ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज देव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पेददी का ढोल नगाड़ों व फूल माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं तोंगपाल बस स्टैण्ड से लेदा चौक तक रैली निकाली गई और यहां नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन तोंगपाल मंडल के वरिष्ठ नेता संजय भदौरिया ने किया।
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हूँगाराम मरकाम ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही कमीशनखोरी चरम पर है। सुकमा में तो पता चला है कि एक कांग्रेस नेता द्वारा 10 परसेंट लेकर काम बांटा जा रहा है। कर्मचारियों पर भी बीजेपी, सीपीआई का समर्थक का आरोप लगा के मनमानी तरीके से उनका स्थान्तरण करवा कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।
धान खरीदी में देरी कर किसानों को परेशान किया जा रहा है। वहीँ बाजारों में धान खरीदने को लेकर व्यपारियो पर कानूनी कार्यवाही की जा रही है इससे व्यापारी व आदिवासी दोनों बहुत ज्यादा परेशान हो रहे हैं। ऐसी किसान विरोधी सरकार को हम तब तक आईना दिखाते रहेंगे, जब तक यह सरकार अपने घोषणा पत्र के वादे को पूरा नही करती।
Read More : आबकारी मंत्री कवासी लखमा बोले- ‘जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को छुड़वाकर रहूंगा, चाहे सीएम से लड़ना पड़े’
कार्यक्रम में महेन्द्र सिंह भदौरिया, उपेन्द्र सिंह चौहान, गौरव सिंह राठौर, बुधराम, पोदीया, हिरमा कुंजाम, रघुनाथ, नेगी, सुखदेव, अमर पोयम, सुनील गुप्ता, तूफान चौरसिया व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।