CG BJP candidates list: BJP के 50 प्रत्याशियों की सूची फाइनल, कई बड़े चेहरे गायब! यहां देखें संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अगले कुछ दिनों में निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू किए जाने की अटकलें हैं।
इधर, राजनीतिक दलों की बात करें तो चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां अपने प्रत्याशियों की लिस्ट पर अंतिम मुहर लगाने की कवायद में जुटी हुई हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा।
हालांकि, बीजेपी ने तो एक महीने पहले ही अपने 21 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया था। वहीं अब खबर आ रही है। कि भाजपा ने अपने 50 अन्य उम्मीदवारों के नामों पर भी मुहर लगा दिया है।
भाजपा सूत्रों की मानें तो पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची फायनल कर ली है। बस इनकी घोषणा होना बाकि है। बताया जा रहा है कि 50 उम्मीदवारों की इस लिस्ट में पूर्व सीएम डा. रमन सिंह समेत कई बड़े चेहरों के नाम शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि बीजेपी इस बार सिर्फ जीतने वाले प्रत्याशियों पर ही दांव लगाने जा रही है। ऐसे में पार्टी के कुछ बड़े चेहरों के नाम प्रत्याशियों की लिस्ट से नदारद रह सकते हैं।
संभावित प्रत्याशियों की सूची:
- राजनांदगांव- डॉ. रमन सिंह
- बिलासपुर- अमर अग्रवाल
- रामपुर- ननकीराम कंवर
- भिलाईनगर- प्रेमप्रकाश पांडेय
- बिल्हा- धरमलाल कौशिक
- जाँजगीर- नारायण चंदेल
- मस्तूरी- कृष्णामूर्ति बांधी
- बेलतरा- रजनीश सिंह
- कुरूद- अजय चंद्राकर
- आरंग- ख़ुशवंत सिंह
- बसना- संपत अग्रवाल
- साजा- ईश्वर साहू
- रायपुर उत्तर- पुरंदर मिश्रा
- रायपुर दक्षिण- बृजमोहन अग्रवाल
- रायपुर ग्रामीण- मोतीलाल साहू
- लोरमी- अरुण साव
- तखतपुर- धर्मजीत सिंह
- वैशालीनगर- रिकेश सेन
- बैकुंठपुर- भैयालाल राजवाड़े
- कोटा- प्रबल प्रताप सिंह
- पत्थलगांव- गोमती साय
- रायगढ़- ओपी चौधरी
- कवर्धा- विजय शर्मा
- डोंगरगांव- भरत वर्मा
- नारायणपुर- केदार कश्यप
- जगदलपुर- किरण देव
- बीजापुर- महेश गागड़ा
- कोंडागांव- लता उसेंडी
- अंतागढ़- विक्रम उसेंडी
- धरसींवा- अनुज शर्मा
- बलौदाबाजार- टंकराम वर्मा
FAQ:
- चुनाव कब होंगे?
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के अंत तक होने की संभावना है।
- कब होगी उम्मीदवारों की घोषणा?
भाजपा सूत्रों के मुताबिक, पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है।
- क्या सूची में शामिल सभी उम्मीदवारों के नाम फाइनल हैं?
नहीं, सूची में शामिल सभी उम्मीदवारों के नाम अभी तक फाइनल नहीं हैं। पार्टी अंतिम समय में कुछ बदलाव भी कर सकती है।
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।