IMD Mausam Update, Weather Today, Mausam, Monsoon Update, Today Weather Update : देश के मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। लगातार कई राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी तूफान की स्थिति निर्मित हुई है।
एक बार फिर से उत्तर भारत में मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। दरअसल 11 मई से पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश का सिलसिला शुरू होगा।
राजधानी दिल्ली में भी मौसम बदल सकता है। अगले 7 दिन के दौरान अरुणाचल प्रदेश शासन मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा सहित पश्चिम बंगाल में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
मध्यम बारिश की संभावना
इसके साथ ही मध्यम बारिश की संभावना बताई गई है। 13 मई के दौरान सिक्किम बिहार झारखंड और उड़ीसा में बिजली गिरने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
साथ ही बारिश का दौर बना रहेगा। 15 मई तक असम मेघालय आंतरिक कर्नाटक सहित केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा
वहीं 10 मई से 15 मई के बीच आंतरिक कर्नाटक मध्य महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ तेलंगाना जन्म रॉयल सीमा आंध्र प्रदेश कराईकाल पुडुचेरी और तमिलनाडु में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की भी संभावना है। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में भी 15 मई तक बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।
आंधी चलने की भी संभावना
वहीं पश्चिमी विक्षोभ के परिणाम को देखते हुए 12 मई से जम्मू कश्मीर लद्दाख गिलगित मुजफ्फराबाद हिमाचल और उत्तराखंड में चमक के साथ बिजली गिरने के साथ तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना व्यक्ति की गई है। अलग-अलग जगह पर ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है।
उत्तराखंड में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। वही पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के साथ ही मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ सहित राजस्थान में मौसम में अनुकूल बदलाव देखे जाएंगे। आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवा चलेगी।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |