Minimum Salary, Minimum Salary Hike : श्रमिकों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है । दैनिक वेतन भोगी और श्रमिकों के वेतन में बड़ा इजाफा किया गया है।
इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। वेतन वृद्धि का आदेश जारी होने के साथी कर्मचारियों के वेतन में इजाफा देखा जाएगा।
कर्मचारी लगातार कर रहे विरोध प्रदर्शन
हालांकि आंशिक वेतन वृद्धि को लेकर कर्मचारी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है और नाराजगी जाता रहे हैं। तीन श्रेणी अकुशल, अर्ध कुशल और उच्च कुशल के वेतन में ₹50 प्रति महीने की बढ़ोतरी की गई है।
1 अक्टूबर से इसे लागू किया गया है। ऐसे में कर्मचारियों संगठन द्वारा कहा जा रहा है कि यह मजाक है और इसमें अधिक वृद्धि होनी चाहिए थी।
आदेश जारी
मध्य प्रदेश में वेतन वृद्धि को लेकर श्रम आयुक्त कार्यालय इंदौर ने आदेश जारी किया है। जिसके तहत अकुशल श्रमिक को प्रतिदिन 393 वेतन दिया जाएगा।
इसमें 250 रुपए वेतन और 143.027 महंगाई भत्ता जोड़ा गया है जबकि उच्च कुशल श्रमिकों को प्रतिदिन 529.3 रुपए वेतन के रूप में मिलेंगे। इसमें वेतन सहित DA शामिल किए गए हैं। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
कर्मचारियों के वेतन को बढ़ाया गया
वहीं अब मध्य प्रदेश में एक बार फिर से कर्मचारियों के वेतन को बढ़ाया गया, वेतन को मात्र ₹50 से बढ़ाया गया है। जिसके कारण कम वेतन वृद्धि से कर्मचारी संघ नाराज है।
संगठन का कहना है कि सरकार को बढ़ती हुई महंगाई और श्रमिकों की स्थिति देखकर फैसला लेना चाहिए था।
हाल ही में अकुशल श्रमिकों की सैलरी बढ़ाकर 18066 रुपए, अर्ध कुशल को 190929 और कुशल श्रमिकों को 21917 करने का निर्णय दिल्ली सरकार द्वारा लिया गया था।
जिसके बाद केंद्र सरकार द्वारा भी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के वेतन में इजाफा किया गया था। अब मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए वेतन को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।