#महेश_गागड़ा भी उतरे #प्रचार में, बोले- बीजापुर #पालिका भाजपा की देन, #भूपेश_सरकार में लोग #ठगे गए
बीजापुर @ खबर बस्तर। नगरपालिका चुनाव में प्रचार में उतरे पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि बीजापुर गांव को नगर पंचायत और फिर पालिका बनाकर सर्व सुविधायुक्त करना ये भाजपा सरकार की देन है। पिछले एक साल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया और अब लोग ठगा-सा महसूस कर रहे हैं।
यहां पत्रकारों से चर्चा में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि भाजपा पूरी 15 सीटें जीतने की ओर बढ़ रही है। उनका कहना है कि लोगों से अच्छा रिस्पांस पार्टी के उम्मीदवारों को मिल रहा है।
रमन सरकार ने पिछले 15 सालों में बीजापुर को नगर पंचायत का दर्जा दिया और फिर इसे नगर पंचायत बनाया। इससे इस नगर का विकास तेजी से हो सका। विकास की रफ्तार तेज करने रमन सरकार ने इसे नगरपालिका बना दिया। इससे इस नगर विकास में और तेजी आई। चाहे वो खेल, चिकित्सा या सड़क समेत दीगर बुनियादी सुविधा की जरूरत हो, वो आज यहां मौजूद है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि आज लोग ठगे से महसूस हो रहे हैं क्योंकि भूपेश सरकार ने एक साल में कुछ नहीं किया। कई काम नगर के लिए भाजपा सरकार ने मंजूर किए थे लेकिन इनका टेण्डर तक जारी नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है।
Read More : महिला एवं बाल विकास विभाग में निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
गागड़ा ने आरोप लगाया कि कांग्रेसी शराब और आर्थिक प्रलोभन के बल पर पालिका चुनाव जीतने की कोशिश में है। ये कांग्रेस की परंपरा रही है। कांग्रेस भय का वातावरण पैदा कर रही है। ये घातक है। भाजपा सरकार ने खुशनुमा माहौल तैयार किया था।
हर वार्ड में बैठकों का दौर
भाजपा अपने उम्मीदवारों को जीत दिलाने हर वार्ड में लोगों से चर्चा कर रहे हैं। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राज्य में जनविरोधी काम किया है। इससे लोगों को अवगत कराया जा रहा है। भाजपा शासनकाल की उपलब्धियों के बारे में भी बताया जा रहा है।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।