पंकज दाऊद @ बीजापुर। सण्डे मार्केट में लहसून के नखरे बढ़े हुए दिखे और ये पिछले सप्ताह के मुकाबले 160 रूपए से बढ़कर 200 रूपए किलो पर आ गया। इधर प्याज के दाम कम नहीं हो रहे हैं और ये अभी 60 से 80 रूपए किलो की दर पर स्थिर हैं।
यहां रविवार को साप्ताहिक हाट में सब्जियों कीे दरों का यही आलम था। टमाटर पिछले सप्ताह के 40 रूपए किलो के मुकाबले इस सप्ताह 25 रूपए पर आ टिका। आने वाले सप्ताह में इसके दाम और भी कम होने के आसार हैं।
प्याज यहां दो प्रकार का बिक रहा है। एक ही बाजार में दो रेट हैं। कहीं ये 50 और 70 में बिक रहा है, तो कहीं 60 और 80 रूपए में। करेले के रेट में भी कड़वापन थोड़ा कम हुआ है। पिछले सप्ताह ये 80 रूपए किलो के रेट में स्थिर था, तो इस सप्ताह ये 60 रूपए पर उतर आया।
मिर्च के भाव भी अब 80 की जगह 60 रूपए किलो हो गए हैं। वहीं गोभी का रेट भी 100 रूपए से गिरकर 60 रूपए किलो पर आ गया। सेमी का दाम वैसा ही है और ये अभी 60 रूपए किलो की दर पर बिक रही है। आलू की कीमत 25 से 30 रूपए के बीच है।
बस्तर से लगे ओड़िशा से महिलाएं सण्डे मार्केट में अदरक और अरबी लेकर आईं थीं। इनका रेट क्रमश: 150 और 60 रूपए किलो है। भिण्डी के दाम में कोई फर्क नहीं आया है। ये अब भी 80 रूपए किलो की दर पर स्थिर है।
Read More : जब कलेक्टर ने SP को दी पटखनी तो देखते रह गए लोग… कबड्डी के मैदान में दिखा IAS और IPS के बीच रोचक मुकाबला !
अब मटर का सीजन शुरू हो गया है। विक्रेता एक पाव का 30 रूपए तो एक किलो का 100 रूपए ले रहे हैं। गोल्लागुड़ा, गोरला और नैमेड़ के अलावा किसान बस्तर के लोहण्डीगुड़ा इलाके से भी सब्जी लेकर यहां सण्डे मार्केट में पहुंच रहे हैं।
झींगे का भी भाव बढ़ा
यहां दो दिन पहले 600 रूपए किलो में बिक रहा गोदावरी का झींगा इस रविवार को 900 रूपए किलो पर पहुंच गया। भोपालपटनम से आए विक्रेताओं के मुताबिक उन्हें अब भद्राकाली और तारलागुड़ा के मछुआरे इसे 6 से 7 सौ रूपए किलो पर दे रहे हैं। इस वजह से उन्हें रेट बढ़ाना पड़ा है।
व्यापारियों के मुताबिक गोदावरी से ही चीपा और टेण्गना मछली भी वे ला रहे हैं। इनकी दर 200 रूपए किलो है। इसके अलावा खोखसी मछली का रेट अभी 160 रूपए किलो चल रहा है।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।