IMD Weather Update, Weather Today, Mausam, Weather Alert : लगभग पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी देखी जा रही है। भीषण गर्मी का सिलसिला आगे 2 से 3 दिन तक जारी रहेगा।
वही राजस्थान पंजाब हरियाणा सहित उत्तर प्रदेश के इलाकों में तापमान 47 से 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 30 तारीख तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।
अधिकतम तापमान 47 डिग्री से अधिक रहने का पूर्व अनुमान है। हालांकि पूर्व दिशा में चक्रवात की स्थिति निर्मित हुई है।
चक्रवात के कारण लगातार मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखे जा रहे हैं। तापमान में भारी गिरावट के साथ ही आसमान में बादल छाए हुए हैं।
70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा
तेज हवाएं चल रही है। 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कई राज्य में हवा चलने के साथ ही भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इसके साथ ही भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि उत्तर प्रदेश सहित पंजाब हरियाणा में मानसून के प्रवेश के साथ ही मौसम की स्थिति अनुकूल हो सकती है।
मानसून के प्रवेश के साथ ही मौसम की स्थिति अनुकूल
फिलहाल नौतपा शुरू होने की वजह से 9 दिन तक भीषण गर्मी रहने वाली है। राजस्थान केकई इलाकों में अधिकतम तापमान लगभग 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
फलोदी में अधिकतम तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं राज्य के अन्य हिस्से में तापमान 45 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है।
नौतपा शुरू होने की वजह से 9 दिन तक भीषण गर्मी
28 के बाद थोड़ी राहत मिलने की संभावना जताई गई है। 28 और 29 मई को तापमान में 2 से 3% की गिरावट रिकॉर्ड की जा सकती है। इसके साथ ही हित में भी कमी देखने को मिलेगी।
देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच गया है। वहीं अस्पताल में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
उत्तर प्रदेश में 2 दिन के बाद पुरवइया हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया। रविवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान झांसी रिकॉर्ड किया गया है।
झांसी में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं आगरा मथुरा वृंदावन में दिन का तापमान 47 डिग्री से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा रहा है।
गर्मी का अलर्ट भी जारी किया गया है। लोगों को सतर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |