IMD Weather Update, Mausam Alert, Weather Update, Monsoon 2024 : देश में अब भीषण गर्मी और हीट वेव से लोगों को राहत मिल रही है। कई दिनों से एक ही जगह पर रुका मानसून आगे बढ़ा है। जिसके कारण लोगों ने राहत की सांस लिया।
तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की दस्तक जिले में देखी जाएगी।
प्री मानसून एक्टिविटी
इससे पहले आज दिल्ली में आसमान में बादल छाए हुए हैं। कई जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। चमक के साथ हल्की बारिश देखी जा सकती है।
इसी बीच बिहार में मानसून की पहली बारिश से पहले प्री मानसून एक्टिविटी देखने को मिली है।
बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल में आसमान में बादल छाए हुए। कई जगह बारिश से देखी जा रही है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई है।
6 से 7 डिग्री की गिरावट के साथ ही हिट वेब से राहत मिली है। उड़ीसा सहित आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है।
आसमान में बादल छाए हुए
केरल कर्नाटक तमिलनाडु में भी मौसम अनुकूल है। मानसून के प्रवेश के साथ ही इन राज्यों में लगातार बारिश देखी जा रही है। मध्य प्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ में भी मौसम बदलने वाला है। जल्दी इन क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू होगा।
इसके साथ ही मध्य प्रदेश और उड़ीसा के कुछ जिलों में लगातार बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई है। इसके साथ ही गर्मी से भी राहत मिली है।
सूर्य के आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करते ही मौसम पर अनुकूल स्थिति
राजधानी दिल्ली में भी आज से मौसम बदलने के आसार है। 21 जून से सूर्य दक्षिणआएं होंगे, इसके साथ ही सूर्य के आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करते ही मौसम पर इसकी अनुकूल स्थिति देखी जाएगी।
राजस्थान, गुजरात समेत उत्तराखंड, हिमाचल में भी मौसम बदलने के आसार हैं। उत्तराखंड, हिमाचल में हीट वेव्स से लोगों को राहत मिलेगी।
बारिश का दौर भी शुरू
इसके साथ ही कुछ जगह पर बारिश का दौर भी शुरू होगा। असम मेघालय मणिपुर नगालैंड मिजोरम सहित महाराष्ट्र गोवा आदि क्षेत्रों में भी लगातार बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है।
इन क्षेत्रों में बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट है। नमी बरकरार रहने से मौसम सुहावना बना हुआ है।
आज बिहार झारखंड के कुछ क्षेत्र सहित राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश देखी जा सकती है।
कुछ जगहों पर ठंडी हवाएं चलेंगी। 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है।
बंगाल असम और झारखंड के ऊपर बना एक चक्रवाती हवा कर घेरा मौसम में अनुकूल प्रभाव भेजेगा। जिसके कारण बारिश सहित आंधी का पूर्वानुमान जिताया गया है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।