Rainfall Alert, Monsoon Update, IMD Weather Update, Aaj ka Mausam, Mausam Update: उत्तर भारत के कई राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली में हर दिन हल्के से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया जा रहा है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 21 अगस्त को मिजोरम नगालैंड त्रिपुरा मणिपुर मेघालय असम केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग द्वारा दिल्ली एनसीआर को लेकर भविष्यवाणी की गई है। दरअसल राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहेंगे। आसमान में बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने के आसार जताये है।
छत्तीसगढ़ झारखंड उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश और दिल्ली में भी हल्की से मध्य बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली एनसीआर में हल्के बादल छाये की उम्मीद बन रही है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकते हैं।
हल्के से मध्यम बारिश की संभावना
बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हल्के से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
पटना समस्तीपुर सहित कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कैमूर रोहतास औरंगाबाद और गया में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी
विदर्भ पश्चिम बंगाल हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड में हल्की सी मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लद्दाख राजस्थान सौराष्ट्र और कच्छ में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मेघालय में भारी से बहुत भारी वर्षा और गरज के साथ बारिश की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा और गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान है।
केरल में स्थानीय स्तर पर भारी बारिश और गरज के साथ बूंदाबादी का अनुमान है।
कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना
लक्षद्वीप के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। अन्य क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर गरज के साथ छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा होने की संभावना है।
गुरुवार (22 अगस्त) मेघालय और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बारिश और गरज के साथ बूंदाबादी पड़ने की संभावना है।
कर्नाटक से कोमोरिन क्षेत्र तक चलने वाली एक ट्रफ रेखा के कारण केरल और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर भारी बारिश और गरज के साथ हल्की बूंदाबादी पड़ने का अनुमान है। अन्य क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
मौसम सिस्टम
मौसम सिस्टम की बात करें तो वर्तमान में समुद्र तल पर मानसून की एक द्रोणिका उत्तरी राजस्थान से उत्तरी बांग्लादेश और उसके आस-पास के क्षेत्रों पर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र तक फैली हुई है।
पश्चिमी किनारा अपनी सामान्य स्थिति में है, जबकि पूर्वी किनारा अपने सामान्य संरेखण के उत्तर में है।
इस सप्ताह के अंत में बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की उम्मीद है, जो उत्तर-पश्चिम में पश्चिम बंगाल या ओडिशा की ओर बढ़ेगा। हालांकि इस समय इसके किसी डिप्रेशन या मजबूत सिस्टम में तब्दील होने की उम्मीद नहीं है।
उत्तरी बांग्लादेश पर बना कम दबाव वाला क्षेत्र
उत्तरी बांग्लादेश पर बना कम दबाव वाला क्षेत्र धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ेगा और अगले 48 घंटों में धीरे-धीरे कमज़ोर हो जाएगा।
यह सिस्टम पूर्वोत्तर में भारी बारिश लाएगा, जिसमें गुरुवार तक मेघालय और त्रिपुरा में विशेष रूप से तेज़ बारिश होने की उम्मीद है।
अगले 24 घंटों में कुल बारिश 150 मिमी से ज़्यादा हो सकती है, जिससे मेघालय में नदियों के जलस्तर में वृद्धि और भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है।
उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण के कारण बुधवार शाम तक बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। जिसके बाद बारिश की गतिविधि धीरे-धीरे कम होगी।
इसके अलावा दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उससे सटे लक्षद्वीप पर एक और चक्रवाती परिसंचरण के कारण बुधवार को अत्यधिक भारी बारिश होने की उम्मीद है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |