IMD Mausam Update, IMD Weather Update, Mausam : देश में मौसम में बालव हो रहा है। कई राज्यों में भीषण बारिश सहित आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान का असर बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल उड़ीसा सहित छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है।
आगामी 5 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि उत्तर भारत में भीषण गर्मी शुरू हो गई है।
गर्मी की चेतावनी जारी
पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ में गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी दिल्ली में भी तापमान 47 डिग्री पहुंच गया है। वही मध्य प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रिकार्ड किया जा रहा है।
अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाके में हीट वेव की स्थिति की संभावना जताई गई है।
भीषण गर्मी का अलर्ट जारी
उत्तरी मध्य प्रदेश और गुजरात में भी भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली के कई हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति देखी जाएगी।
वहीं उत्तर प्रदेश बिहार गुजरात मध्य प्रदेश के कई जगहों पर लू चलने की चेतावनी जारी की गई।
चंडीगढ़ दिल्ली और राजस्थान के कई हिस्से में गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मौजूदा स्थिति अगले एक सप्ताह तक बनी रहेगी।
इसके साथ ही मई सबसे गर्म महीना माना जा रहा है। उत्तर भारत में बारिश नहीं होने से तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
कई क्षेत्रों में गर्मी का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। केरल में भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट जारी किया गया। केरल के कई हिस्से में भीषण बारिश देखी जा रही है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक राज्य में मंगलवार को कई जगह पर भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
मानसून अपने तय समय से पहले
मानसून अपने तय समय से पहले चल रहा है। बंगाल की खाड़ी जल्दी से पहुंचने का पूर्वानुमान जताया गया है।
भारी बारिश के कारण भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सभी जिला कलेक्ट्रेट और चालू कार्यालय में आपातकाल की स्थिति से निपटा के निर्देशित दिए गए हैं।
भूस्खलन की भी स्थिति निर्मित हो सकती है। असम मेघालय मणिपुर नगालैंड मिजोरम में भी हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |