Honda CB300F Launched, Honda CB300F Features, Honda New Motor Cycle Launched : दिग्गज कंपनी होंडा ने धनतेरस और दीपावली से पहले अपनी नहीं बाइक लॉन्च की है। यह भारत की पहली 300cc फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिल है।
इस बाइक में कई अन्य सुविधाएं हैं, जो इसे बेहद ही आकर्षक और पर्यावरण अनुकूल बनती है।
Honda CB300F Launched : नई CB300F फ्लेक्स फ्यूल बाइक लॉन्च
होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने अपनी नई CB300F फ्लेक्स फ्यूल बाइक लॉन्च की है।
भारत की पहली 300cc फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिल होने के साथ ही इसमें e85 फ्यूल पर यह संचालित की जाएगी। जिसमें 85% एथेनॉल और 15% पेट्रोल का मिश्रण होता है।
Honda CB300F Launched : इतनी है कीमत
एनवायरमेंट फ्रेंडली होने के साथ ही इस बाइक की कीमत भी काफी कम रखी गई है। एक्स शोरूम दिल्ली की कीमत 170000 रुपए तक है। वही ग्राहक इसे होंडा Big Wing डीलरशिप पर भी बुक कर सकते हैं।
Honda CB300F Launched : डिजाइन और फीचर्स
डिजाइन और फीचर्स की बात करें तो CB300F का लुक और डिजाइन स्पोर्टी और मस्कुलर रखा गया है, जो इसे बेहद ही आकर्षक बना रहा है। इसमें एलईडी हेडलाइट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसी आधुनिक सुविधाएं भी शामिल है।
साथ ही इथेनॉल इंडिकेटर भी इसमें शामिल किया गया है। जिससे बाइक के डिस्प्ले में फ्यूल स्टेटस को मॉनिटर करने में मदद मिलती है।
Honda CB300F Launched : इंजन और परफॉर्मेंस
इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो 293.5 cc का सिंगल सिलेंडर और ऑयल कूल्ड इंजन के साथ ही 24.5 bhp के पावर 25.9 nm टॉर्क और सिक्स स्पीड ट्रांसमिशन के गियर बॉक्स सुविधाजनक बना रहे हैं बाइक में एबीएस और ट्रेक्शन कंट्रोल जैसी सेफ्टी फीचर्स को भी शामिल किया गया है।
Honda CB300F Launched : कलर ऑप्शन
इस मोटरसाइकिल के कलर ऑप्शन की बात की जाए तो इसमें दो कलर उपलब्ध होते हैं। पहला कलर लाल होने के साथ ही दूसरा रंग ग्रे देखा जाता है।
Honda CB300F Launched : E85 फ्यूल का उपयोग ग्रीनहाउस गैस करेगा उत्सर्जन को कम
बता दे की e85 फ्यूल का उपयोग ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन को कम करता है पर्यावरण के प्रति इसकी जिम्मेदारी बढ़ती है। जिसमें एथेनॉल मिश्रण पेट्रोल का उपयोग तेल आयात पर निर्भरता घटाने में मदद करेगा और स्थानीय कृषि उद्योग को भी इसे बढ़ावा मिलेगा।
Honda CB300F Launched : हार्डवेयर और सस्पेंशन
हार्डवेयर और सस्पेंशन की बात की जाए तो इसके फ्रंट गोल्डन कलर अप साइड डाउन फोर्क के साथ ही रियल मोनोशॉक सस्पेंशन तैयार किए गए हैं जबकि ब्रेकिंग सिस्टम में दोनों पहियों में सिंगल डिस्क ब्रेक और डुएल चैनल ABS शामिल है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।