स्वास्थ्य विभाग ने जारी की रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की लिस्ट… प्रदेश के 82 विकासखण्ड रेड जोन में, इस जिले में सबसे ज्यादा रेड जोन… जानिए आपका इलाका किस जोन में है शामिल
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के आंकड़ों में हो रही बढ़ोत्तरी के साथ रेड जोन की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। बीते पखवाड़े भर के भीतर प्रदेश में रेड जोन की संख्या 3 गुना तक बढ़ गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मंगलवार को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की नई लिस्ट जारी की गई है।
इस सूची में इस बार रेड जोन में 20 जिलों के 82 विकासखंड को शामिल किया गया है। बता दें कि 2 जून को प्रदेश के 16 जिले के 27 ब्लॉक रेड जोन में थे। इसके अगले हफ्ते यह आंकड़ा बढ़कर 19 जिलों के 66 विकासखंड तक पहुंच गया।
Read More:
दंतेवाड़ा में मिले 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि…प्रदेश में आज 67 नए संक्रमितों की हुई पहचान https://t.co/xp5SvJBZVp
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 13, 2020
राजनांदगांव में सर्वाधिक 8 रेड जोन
स्वास्थ्य विभाग विभाग की इस लिस्ट पर नजर डालें तो रेड जोन के मामले में राजनांदगांव ने सभी जिलों को पछाड़ दिया है। राजनांदगांव 8 विकासखंड को रेड जोन की श्रेणी में रखा गया है। वहीं रायगढ़ और जशपुर से के 7-7 विकासखण्ड इस जोन में शामिल किए गए हैं।
Read More:
नारायणपुर में ITBP के 2 जवान निकले कोरोना संक्रमित, दोनों जवानों की है ट्रैवल हिस्ट्री… छुट्टी से लौटने के बाद रिपोर्ट आई पॉजिटिव https://t.co/0DqUcXwFRB
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 16, 2020
इसके अलावा जांजगीर और बलौदाबाजार के 6-6 विकासखंड रेड जोन में हैं। जबकि रायपुर और बिलासपुर के 5-5 विकासखंडों को रेड जोन में शामिल किया गया है। वहीं आरेंज जोन की बात करें तो 20 जिलों के 43 विकासखंड आरेंज जोन में हैं।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
ख़बर बस्तर के व्हॉट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए….
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।