Family Pension : छत्तीसगढ़ की सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार द्वारा शासकीय सेवकों के आश्रितों के लिए आय की अधिकतम सीमा में बढ़ोतरी की गई है।
इसके लिए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। अब आय सीमा बढ़ने के साथ ही पेंशन के लाभ की पात्रता मिलने वाली है।
दरअसल राज्य की विष्णु सरकार ने शासकीय सेवकों के आश्रितों के लिए आय की अधिकतम सीमा में बढ़ोतरी की गई है। शासकीय सेवकों के आश्रितों के लिए आय के अधिकतम सीमा 3050 रुपए प्रति महीने से बढ़कर 7750 प्रति महीने किया गया है।
आश्रितों के आय की अधिकतम सीमा में बढ़ोतरी
ऐसी में आय सीमा बढ़ने से जिन आश्रितों की आय 3050 रुपए से अधिक है, वह सभी पारिवारिक पेंशन की पात्रता रखेंगे। 2014 के बाद से छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवकों की आश्रितों के लिए आय की अधिकतम सीमा में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।
लंबे समय से सरकारी सेवकक इसकी मांग कर रहे थे। जिसके बाद राज्य के श्रमिकों की आय में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए लिया गया है। अब 10900 रूपए प्रति महीने तक पहुंच गई है।
विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार
ऐसे में जिन शासकीय कर्मचारियों के आश्रित 3050 रुपए प्रति महीने से अधिक का आय प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें पारिवारिक पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा था।
अब उन्हें पारिवारिक पेंशन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार किया गया था। जिसमें सरकारी कर्मचारियों की आश्रितों की अधिकतम आयु सीमा में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को अब वित्त विभाग द्वारा मंजूरी दी गई है।
पेंशन में भी बढ़ोतरी
ऐसे में आप छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों की आश्रितों की स्थिति और आर्थिक सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी। ऐसे में उन परिवारों को राहत मिलने वाली है, जो सरकारी कर्मचारियों के निधन के बाद पारिवारिक पेंशन पर निर्भर रहते हैं।
ऐसे में उनके पेंशन में भी बढ़ोतरी होगी। जिन आश्रितों की आय 3050 रुपए से अधिक है, वह सभी अब 7750 तक की आय सीमा होने तक पेंशन की पात्रता रखेंगे।
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।