Employees Salary Withhold, Employees Salary, Salary Withhold : प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। समय पूरा होने से पहले ही उन्हें सरकार द्वारा दिए गए निर्देश का पालन करना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर उनके वेतन को रोका जा सकता है।
दरअसल, प्रदेश सरकार द्वारा मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति का ब्यौरा दर्ज न करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को अगस्त महीने के वेतन नहीं देने का फैसला किया गया है।
मुख्य सचिव ने सभी विभागों को संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।
विवरण दर्ज करने के लिए 31 अगस्त तक का अंतिम मौका
आदेश में स्पष्ट किया गया कि चल अचल संपत्ति का विवरण पोर्टल पर दर्ज करने वाले कर्मचारियों को ही अगस्त महीने के वेतन का भुगतान किया जाएगा।
साथ ही उन्होंने पोर्टल पर विवरण दर्ज करने के लिए 31 अगस्त तक का अंतिम मौका दिया है। इस संबंध में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी विभागों को आदेश जारी किए हैं।
चल अचल संपत्ति का विवरण देने का निर्देश
कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव देवराज ने मुख्य सचिव की ओर आदेश सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव के साथ सभी विभाग अध्यक्ष और कार्यालय अध्यक्ष को भेज दिया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया कि सभी अधिकारी कर्मचारी सरकारी कर्मचारी श्रम नियमावली 1956 के नियम 24 के अनुसार मानव संपदा पोर्टल पर 31 दिसंबर 2023 तक के लिए चल अचल संपत्ति का विवरण देने का निर्देश दिया गया था।
यह भी कहा गया था कि ऐसे कर्मचारियों द्वारा जब तक अपनी चल अचल संपत्ति का विवरण नहीं दिया जाता तब तक 1 जनवरी 2024 के होने वाले विभागीय चयन समिति की बैठक में उनका प्रमोशन पर विचार नहीं किया जाएगा।
अगस्त महीने के वेतन को रोक दिया जाएगा
6 जून को शासन आदेश जारी करते हुए इसकी अवधि को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया था , जिसे बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया है।
मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि मानव संपदा पोर्टल की समीक्षा से पता चला है कि निर्देश के बावजूद पोर्टल पर कुल पंजीकृत कर्मचारियों के मुकाबले अपनी संपत्ति का विवरण देने वाले कर्मचारियों की संख्या बेहद कम है।
ऐसे में पोर्टल पर संपत्ति का विवरण देने की व्यवस्था पहली बार की जा रही है। शुरुआती कठिनाई और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पोर्टल पर विवरण देने के लिए एक और मौका दिया गया है।
31 अगस्त तक की तारीख तय की गई है। अगर 31 अगस्त तक यूपी के कर्मचारियों द्वारा अपने संपत्ति का ब्यौरा पेश नहीं किया जाता है तो उनके अगस्त महीने के वेतन को रोक दिया जाएगा।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |