Employees Salary Hike, Salary Hike, Pension Hike, DA Hike, HRA Hike: सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को बजट से पहले बड़ी खुशखबरी दी गई है।
दरअसल, उनके वेतन में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही अन्य भत्ते को बढ़ाया गया है। जिसके साथ उनकी सैलरी में बड़ा इजाफा होगा।
सातवें वेतन आयोग की सिफारिश को लागू करने के फैसले के बाद वेतन में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। राज्य के कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में जानकारी देते हुए कहा कि इस साल अगस्त से सभी कर्मचारियों में पेंशनर्स के मूल वेतन में बढ़ोतरी की जाएगी।
मूल वेतन और पेंशन में 58.5% की बढ़ोतरी तय
इसके साथ ही महंगाई भत्ते में 31% की बढ़ोतरी होगी। इतना ही नहीं फिटमेंट फैक्टर को 27.5% किया जाएगा। इस सरकारी कर्मचारियों के मूल वेतन और पेंशन में 58.5% की बढ़ोतरी तय मानी जाती है।
मकान किराया भत्ता को भी बढ़ाया जाएगा
इतना ही नहीं सरकारी कर्मचारियों के लिए मकान किराया भत्ता को भी बढ़ाया जाएगा। मकान किराया भत्ता में भी 32% से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
ऐसे में सरकारी कर्मचारियों के न्यूनतम मूल वेतन 17000 रुपए से बढ़कर 27000 रुपए हो जाएंगे और अधिकतम मूल वेतन 150000 रुपए से संशोधित होकर 2 लाख 41000 हो जाएंगे।
वेतन संशोधन के लिए कुल वित्तीय भार 20208 करोड़ रुपए
इतना ही नहीं पेंशन भोगियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। न्यूनतम पेंशन का भुगतान 8500 से बढ़कर 13500 तक किया जाएगा और अधिकतम पेंशन 75300 से बढ़कर 120000 तक होंगे।
यह संशोधन सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के शिक्षक, कर्मचारी, स्थानीय निकाय के कर्मचारी राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालय में कार्य करने वाले और गैर शिक्षक कर्मचारियों पर लागू होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वेतन संशोधन के लिए कुल वित्तीय भार 20208 करोड़ रुपए था। इसके लिए अतिरिक्त आवंटन 2024 के बजट में किया गया है।
1 अगस्त से लागू
ऐसे में कर्नाटक के कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसे 1 अगस्त से लागू किया जाएगा। बता दे कि इससे पहले सातवें वेतन आयोग का गठन 19 नवंबर 2022 को हुआ था।
24 मार्च को इसकी रिपोर्ट दी गई थी। कांग्रेस ने 2023 के चुनाव के लिए घोषणा पत्र में कहा था कि अगर वह सत्ता में आए तो आयोग की सिफारिश को लागू करेगी। ऐसे में अब वेतन भत्ते में इजाफा होगा।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।