DRG जवानों को फिर मिली सफलता, 5 लाख के इनामी नक्सली को किया ढेर… दंतेवाड़ा-सुकमा जिले के बार्डर एरिया में हुई मुठभेड़
दंतेवाड़ा/सुकमा @ खबर बस्तर। नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के दूसरे दिन पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें डीआरजी जवानों ने एक माओवादी को मार गिराया है। एनकाउंटर में मारे गए नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। उस पर पांच लाख का इनाम घोषित था।
जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के सरहदी इलाके में नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके आधार पर दंतेवाड़ा डीआरजी के जवान दिनांक गुरूवार की रात को सर्चिंग पर निकले थे।
इसी दौरान शुक्रवार की सुबह दंतेवाड़ा-सुकमा जिले के बार्डर एरिया में नक्सलियों और डीआरजी टीम के बीच मुठभेड़ हुई।

जंगल में जवानों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और माओवादियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। काफी देर तक दोनों ओर से गोलीबारी चलती रही।
मुठभेड़ खत्म होने के बाद जवानों द्वारा आसपास के इलाके में सर्चिंग की गई। इस दौरान मौके से एक नक्सली का शव और हथियार बरामद हुआ है।
मुठभेड़ में मृत माओवादी की पहचान राकेश मडकम के रूप में की गई है। वह नक्सलियों की कटेकल्याण एरिया कमेटी का सदस्य बताया जा रहा है। उस पर 05 लाख का इनाम घोषित है। पुलिस के अनुसार राकेश मडकम के विरूद्ध 08 अपराध दर्ज हैं।
दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में डीआरजी की टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक नक्सली मारा गया है।
एसपी ने बताया कि मुठभेड़ अभी भी जारी है। पुलिस पार्टी के मुख्यालय लौटने के बाद मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी मिलेगी।
बता दें कि दंतेवाड़ा में पुलिस को नक्सल मोर्चे पर लगातार सफलता मिल रही है। 26 जुलाई को डीआरजी जवानों ने कटेकल्याण थाना क्षेत्र के जबरा मेट्टा के जंगलां में एक नक्सली को ढेर कर दिया था। वहीं गुरूवार को 18 लाख के इनामी तीन हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था।
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।