Diwali Muhurt 2024, Deepawali Muhurt 2024, Diwali 2024 : नवरात्रि के त्यौहार की शुरुआत हो चुकी है। दीपावली का इंतजार भी समाप्त होने वाला है। लोग इस पर्व का इंतजार बेसब्री से करते हैं।
दीपावली के दिन धन के देवता माने जाने वाले कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा आराधना की जाती है। घरों में दीप उत्सव पटाखे फोड़ने का भी विधान है।
दीपावली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा आराधना से घर में धन और ऐश्वर्या संपत्ति में वृद्धि होती है।
दीपावली को लेकर एक बार फिर से असमंजस की स्थिति देखी जा रही है। जिसके बाद ज्योतिष आचार्य इसके लिए अलग-अलग राय दे रहे हैं।
भगवान गणेश सहित माता लक्ष्मी की पूजा आराधना
ज्योतिष आचार्य के मुताबिक इस साल दीपावली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है।
धन के देवता कुबेर और भगवान गणेश सहित माता लक्ष्मी की पूजा आराधना की जाती है। जिससे घर में सुख समृद्धि में वृद्धि होती है।
दीपावली 31 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी
इस वर्ष दीपावली 31 अक्टूबर 1 नवंबर की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति है। जिसके बाद ज्योतिषाचार्य का कहना है कि 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों दिन अमावस्या तिथि है ऐसे में असमंजस की स्थिति देखी जा रही है।
अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को है लेकिन दीपावली 31 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी। उसकी वजह यह है कि 31 अक्टूबर को शाम 3:12 के बाद अमावस्या तिथि की शुरुआत हो रही है।
ऐसे में रात्रि में अमावस्या रहेगी जबकि 1 नवंबर को शाम 5:14 के बाद अमावस्या तिथि का समापन हो जा रहा है।
1 नवंबर को शाम 5:30 के बाद प्रतिपदा की शुरुआत
जिसके बाद रात्रि के समय अमावस्या तिथि नहीं रहने की वजह से दीपावली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा क्योंकि दीपावली अमावस्या तिथि पर मनाने का विधान है।
1 नवंबर को शाम 5:30 के बाद प्रतिपदा की शुरुआत हो जाती है और प्रतिपदा में दीपावली का त्यौहार नहीं मनाया जाता है। ऐसे में 31 अक्टूबर को पूरी रात अमावस्या होने के कारण 31 अक्टूबर को ही दीपावली का त्यौहार मनाया जाएगा
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।