बीजापुर @ खबर बस्तर। जिले के उसूर ब्लाॅक के बासागुड़ा एवं भैरमगढ़ ब्लाॅक के गुदमा में किसानों की पुरानी मांग को देखते हुए धान खरीदी केन्द्र खोले गए हैं। इससे इस खरीफ सीजन से ही किसानों की बड़ी समस्या हल हो जाएगी।
विधायक विक्रम शाह मण्डावी और कलेक्टर केडी कुंजाम की पहल पर एक प्रस्ताव भेजा गया था। इस प्रस्ताव को हरी झण्डी मिल गई। बासागुड़ा एवं गुदमा में धान खरीदी शुरू हो जाएगी। इन दोनों स्थानों पर धान खरीदी केन्द्र खोलने को लेकर कांग्रेस ने कई बार आंदोलन किया था।
गौरतलब है कि बासागुड़ा इलाके का धान खरीदी केन्द्र पहले आवापल्ली में था और गुदमा क्षेत्र के लिए नैमेड़ में धान खरीदी केन्द्र बनाया गया था। इससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
वहीं अब किसानों को धान बेचने के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। तालपेरू नदी के पार बसे गांवों के किसानों को पहले 25 से 30 किमी दूर आना पड़ता था। अब ये समस्या खत्म हो गई है।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।