DSP बंगले के पीछे बैरक में आरक्षक की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी, मौत का कारण अज्ञात
सुकमा @ खबर बस्तर। सुकमा डीएसपी के बंगले के पीछे स्थित बैरक में आरक्षक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल, आरक्षक की मौत का कारण अज्ञात है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह करीब साढ़े 8 बजे डीएसपी मुख्यालय श्याम मधुकर के बंगले के पीछे बैरक में आरक्षक महेन्द्र चौरसिया मृत अवस्था में पाया गया। बंगले में मौजूद जवानों ने महेन्द्र का शव देखा और इसकी सूचना अफसरों को दी।
Read More:
लॉकडाउन में 100 किमी पैदल चलने से 12 साल की बच्ची की मौत…बॉलीवुड डायेरक्टर बोले- उसकी मौत के जिम्मेदार हम https://t.co/6x4Vl5D5Nr
— Khabarbastar.in (@khabarbastar) April 21, 2020
बताया गया है कि मृत आरक्षक महेन्द्र चौरसिया डीएसपी का वाहन चालक था। बैरक में संदिग्ध हालत में उसका शव मिलने से सनसनी मच गई। उसके मुँह पर झाग के निशान थे। महेन्द्र मूलत: दुर्ग जिले का रहने वाला था। सुकमा पुलिस द्वारा आरक्षक के मौत की खबर परिजनोें को दे दी गई है।
Read More:
Tik-Tok वीडियो बनाते समय हादसा, खदान में गिरने से युवती की मौत https://t.co/wvrlCENjbp
— Khabarbastar.in (@khabarbastar) April 25, 2020
इस बारे में कोतवाली प्रभारी एकेश्वर नाग का कहना है कि शुक्रवार की रात आरक्षक महेन्द्र चौरसिया भोजन करने के बाद सोने चला गया था। दूसरे दिन सुबह उसकी लाश बैरक में मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के विषय में कुछ कहा जा सकता है।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।