रायपुर में 22 से 28 जुलाई तक सम्पूर्ण लाॅकडाउन, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद !
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर सरकार ने एक बार फिर लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है। सरकार ने जिला कलेक्टरों को इस बारे में अधिकार दिया है। इसी के तहत 22 से 28 जुलाई तक राजधानी रायपुर में सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इस बारे में रायपुर कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।
आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना विस्फोट के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें पहला फैसला लॉकडाउन को लेकर हुआ। वरिष्ठ मंत्रियों के साथ मंथन के बाद सरकार ने यह तय किया कि पूरे प्रदेश में एक साथ लॉकडाउन नहीं होगा, बल्कि हर जिले के हालात को देखते हुए लॉकडाउन का फैसला कलेक्टर करेंगे।
Read More:
लॉकडाउन BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ में 21 जुलाई के बाद लगेगा लॉकडाउन… सरकार ने कलेक्टरों को दिया लॉकडाउन लगाने का अधिकार, अधिकांश शहरी क्षेत्रों में हो सकता है लॉकडाउन ! https://t.co/2uNNgFlSk7
— Khabar Bastar (@khabarbastar) July 18, 2020
सरकार के इस आदेश के बाद शनिवार की देर शाम रायपुर कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने राजधानी में 22 जुलाई से 28 जुलाई तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी। बताया गया है कि लॉकडाउन के 3 दिन पहले आम जनता और व्यापारियों को सूचना देकर ही लॉकडाउन का आदेश लागू किया जाएगा।
Read More:
कांकेर: मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया सिरफिरा आशिक, प्रेमिका को बुलाने की करने लगा जिद…आत्महत्या की देने लगा धमकी, फिर.. https://t.co/Mz1VJq4n1y
— Khabar Bastar (@khabarbastar) July 16, 2020
लॉकडाउन के दौरान शहरी क्षेत्र में धारा 144 लागू कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसमें रायपुर और बिरगांव नगर निगम शामिल रहेगा। प्रदेश सरकार के अनुसार रायपुर के अलावा दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़ और अंबिकापुर जैसे शहरों में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में इन इलाकों में भी लॉकडाउन लगाया जा सकता है।
ये सेवाएं रहेंगी जारी
जानकारी के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान रायपुर में किराना, फल, सब्जी और दूध की खरीदारी सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक की जा सकेगी। वहीं पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, दवा दुकान व अस्पताल खुले रहेंगे।
Read More:
SP ऑफिस में कोरोना की दस्तक, हेड कॉन्स्टेबल निकला पॉजिटिव… कार्यालय किया गया सील https://t.co/eV7J4xsZ71
— Khabar Bastar (@khabarbastar) July 17, 2020
इन सेवाओं पर प्रतिबंध
लॉकडाउन के दौरान जिले में सभी तरह की दुकानें, शराब दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, कार्यालय, साप्ताहिक हाट-बाजार आदि बंद रहेंगे। वहीं टैक्सी, ऑटो रिक्शा, बसें, ई-रिक्शा, रिक्शा समेत समस्त सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी बंद रहेंगी। केवल इमरजेंसी मेडिकल सेवा वाले व्यक्तियों के वाहन की आवाजाही की अनुमति रहेगी।
Read More:
अवैध बांस कटाई से भड़के बीट गार्ड ने फारेस्ट रेंजर की लगाई क्लास…कहा- आप होंगे अफसर, लेकिन अभी अपराधी हो… खड़े-खड़े उतरवा दूंगा वर्दी ! https://t.co/mSyCGLhNOF
— Khabar Bastar (@khabarbastar) July 18, 2020
लॉकडाउन में रहेगी सख्ती
इस बार के लॉकडाउन में प्रशासन द्वारा सख्ती बरतने के संकेत मिल रहे हैं। अब क्वारेंटाइन नियम उल्लंघन करने पर 1000 रुपए, मास्क नहीं पहनने व सार्वजनिक जगह थूकने पर 100 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं व्यवसायिक संस्थानों में सोशल व फिजिकल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर 200 रूपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
Read More:
बस्तर में कोरोना का कहर: एक दिन में मिले रिकार्ड 84 पॉजिटिव मरीज… कांकेर में 45 नए मामले सामने आए… बीजापुर, नारायणपुर, बस्तर, सुकमा और दंतेवाड़ा में भी कोरोना का बढ़ा ग्राफ https://t.co/rcEEgnHL4O
— Khabar Bastar (@khabarbastar) July 18, 2020
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।