IPL 2022 में जलवा दिखाएंगे CG के क्रिकेटर शशांक सिंह, सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख रुपए में खरीदा
रायपुर @ खबर बस्तर। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में इस बार छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी खेलते दिख सकते हैं। IPL मेगा आक्शन में छग के आलराउंडर शशांक सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख रुपए में खरीदा है।
मुंबई में जन्मे और भिलाई के रहने वाले शशांक सिंह अब सनराइजर्स हैदराबाद टीम की का हिस्सा होंगे। इससे पहले वे 3 बार नीलामी में खरीदे गए थे लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। साल 2018 में शशांक सिंह को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।
दाहिने हाथ के बल्लेबाज और मीडियम पेसर शशांक सिंह को 2019 में राजस्थान रायल्स ने 30 लाख रुपए की बेस प्राइज में खरीदा था। 2020 में भी राजस्थान रायल्स ने उन्हें रीटेन किया, लेकिन प्लेइंग 11 में उन्हें कभी मौका नहीं मिला। इस बार उन्हें उम्मीद है कि हैदराबाद की टीम उन्हें जलवा दिखाने का मौका देगी।
आपको बता दें कि शशांक का परिवार भिलाई का है। पहले वे वनडे और टी-20 टूर्नामेंट मुंबई की टीम से खेलते थे। लेकिन दिसंबर 2019 में रणजी ट्रॉफी के दौरान उन्होंने पहली बार छत्तीसगढ़ की टीम से खेलते हुए फर्स्ट क्लास क्रिकेट की शुरुआत की थी।
नीलामी में ये 5 खिलाड़ी हुए थे शामिल
IPL 2022 की नीलामी में इस बार छत्तीसगढ़ से लगभग 20 खिलाड़ियों ने शामिल होने के लिए फॉर्म भरे थे। इसमें से केवल पांच खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए। इनमें शशांक के अलावा छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम के कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया, अमनदीप खरे, अजय मंडल और शुभम सिंह शामिल थे।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी लगातार IPL ऑक्शन तक का सफर तय कर रहे हैं। लेकिन उनमें से प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक ही खिलाड़ी शामिल हो सका है।
2017 में रायगढ़ जिले के क्रिकेटर शुभम अग्रवाल को गुजरात लॉयंस ने टीम में शामिल किया था। उन्होंने IPL के अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन कर दो विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद से अब तक प्रदेश के किसी भी क्रिकेटर को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल सका है।
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।