सहदेव की पढ़ाई और म्यूजिक ट्रेनिंग का खर्च उठाएंगे बॉलीवुड सिंगर बादशाह… वायरल ब्वॉय का गाना सुनकर CM भूपेश बोले- वाह!
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले वायरल ब्वॉय सहदेव की किस्मत एक गाने ने बदल दी है। बॉलीवुड सिंगर और मशहूर रैपर बादशाह ने सहदेव की पढ़ाई और म्यूजिक ट्रेनिंग का खर्च उठाने की इच्छा जताई है। बादशाह ने सहदेव को चंडीगढ़ बुलाया और एक वीडियो सॉन्ग भी शूट किया है।
आपको बता दें कि सहदेव ने अपने स्कूल में दो साल पहले ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ गाना गाया था। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया में जबरदस्त वायरल हो गया है। सहदेव का यह गाना पापुलर हुआ तो सिंगर बादशाह ने सहदेव को वीडियो कॉल किया और अपने साथ गाने के लिए आमंत्रित किया।
Read More:
‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे…’ गाकर इंटरनेट सनसनी बना सुकमा का सहदेव, बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने किया Video कॉल, मिलने बुलाया https://t.co/7zrsQp0DAX
— Khabar Bastar (@khabarbastar) July 24, 2021
बादशाह के खर्चे पर सहदेव फ्लाइट से चंडीगढ़ गया और वहां करीब 6 घंटे तक एक सॉन्ग वीडियो का शूट पूरा किया। हालांकि, अभी इस वीडियो से जुड़ी डीटेल्स सार्वजनिक नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि बादशाह की टीम जल्द ही इस वीडियो को रिलीज करेगी।
इधर, चंडीगढ़ से लौटने के बाद मंगलवार को सहदेव ने मुख्यमंत्री आवास में CM भूपेश बघेल से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री आबकारी मंत्री व कोंटा विधायक कवासी लखमा भी साथ थे।
CM बघेल ने सहदेव की हौसला अफजाई करते हुए गाना सुनाने कहा तो सहदेव ने ‘सोनू मेरी डार्लिंग, बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ गाकर सुनाया। गाना सुनकर सीएम बघेल भी तारीफ किए बिना नहीं रह सके। उन्होंने सहदेव का गाना सुनकर कहा वाह..! और इसका वीडियो भी ट्वीटर पर पोस्ट करते बच्चे को बधाई दी।
बचपन का प्यार….वाह! pic.twitter.com/tWUuWFP71f
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 27, 2021
पढ़ाई का खर्च उठाएंगे बादशाह
गाने की शूट के बाद सिंगर बादशाह ने सहदेव के परिजनों से ये भी कहा है कि यदि सहदेव किसी इंस्टीट्यूट में पढ़ाई या म्यूजिक ट्रेनिंग करना चाहें तो एडमिशन समेत तमाम खर्च वे खुद वहन करेंगे। इस पर सहदेव के घरवालों ने कहा कि वे इस प्रस्ताव पर विचार कर बादशाह की टीम से संपर्क करेंगे।
गौरतलब है कि सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के उरमपाल गांव में रहने वाले सहदेव के घर में मोबाइल और टीवी तक नहीं है। दो साल पहले उसने कहीं यह गाना सुना और टीचर के कहने पर क्लास में ये गाना गाया था। उस वक्त सहदेव 5वीं कक्षा में था। अब इस गाने ने सहदेव की शख्सियत बदल दी है। रातों रात 12 साल का यह बच्चा देश भर में फेमस हो चुका है।
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।