छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: BJP दंतेवाड़ा से निकालेगी ‘परिवर्तन यात्रा’, अमित शाह करेंगे चुनावी शंखनाद
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव में भाजपा अपनी सत्तावापसी के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसी के तहत पार्टी ने परिवर्तन यात्रा निकालने की घोषणा की है।
खास बातें
- छत्तीसगढ़ विधानसभा से पहले भाजपा ने परिवर्तन यात्रा की घोषणा की है।
- भाजपा की यह यात्रा 12 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर तक चलेगी।
- परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ दंतेवाड़ा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे।
- इस यात्रा में भाजपा के कई दिग्गज राष्ट्रीय नेता भी शिरकत करेंगे।
Read More:
फिर उठी आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग, इस कांग्रेस नेता ने बुलंद की आवाज, टिकट को लेकर कह दी बड़ी बात !https://t.co/X6MkHyk4kL
— Khabar Bastar (@khabarbastar) September 10, 2023
आपको बता दें कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा से शुरू होगी। मंगलवार 12 सितंबर को यात्रा के पहले दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दंतेवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद यह यात्रा अगले 16 दिनों तक प्रदेश के 21 जिलों में जाएगी। यात्रा के दौरान भाजपा के दिग्गज नेता प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सभाएं करेंगे और लोगों से वोट और समर्थन मांगेंगे।
ये नेता होंगे शामिल
जानकारी के मुताबिक, बीजेपी की इस चुनावी यात्रा में भाजपा के कई प्रमुख नेता शामिल होंगे। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बाबूलाल मंडावी का नाम शामिल है। यात्रा के माध्यम से भाजपा अपनी नीतियों और उपलब्धियों को जनता के सामने रखेगी।
बस्तर में खोई साख वापस पाने की कोशिश
बता दें कि बस्तर में भाजपा अपनी खोई हुई साख वापस पाने की कोशिश कर रही है। 2018 के चुनावों में कांग्रेस ने बस्तर में भाजपा को करारी शिकस्त दी थी।
Read More:
कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल, इन नेताओं को 100% मिलेगी टिकट, घोषणा से पहले यहां देखिए पूरी सूचीhttps://t.co/o6eSNMjzVJ
— Khabar Bastar (@khabarbastar) September 8, 2023
फिलहाल, बस्तर संभाग की सभी 12 सीटें कांग्रेस के पास है। ऐसे में यात्रा के बहाने भाजपा बस्तर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश करेगी।
नेताओं की सुरक्षा बड़ी चुनौती
भाजपा सूत्रों के मुताबिक, परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के भी आने की संभावना है। उनके अलावा भाजपा के कई बड़े चेहरे इस यात्रा के हमसफर बनेंगे।
पुलिस और स्थानीय प्रशासन को VIP नेताओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने होंगे। ऐसे में यात्रा की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती होगी।
छत्तीसगढ़ में भाजपा सत्ता वापसी की कवायद में जुटी है। पार्टी की परिवर्तन यात्रा इसी कोशिश का एक हिस्सा है। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा के नेतागण प्रदेश के मतदाताओं के बीच जाकर पार्टी की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बताएंगे।
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।