भानुप्रतापपुर उपचुनावः ब्रम्हानंद नेताम को BJP ने बनाया उम्मीदवार, पहले भी रह चुके हैं विधायक
कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है।
बीजेपी नेतृत्व ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव में पूर्व विधायक ब्रम्हानंद नेताम पर दांव लगाया है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने नेताम के नाम पर मुहर लगाते हुए उन्हें प्रत्याशी घोषित किया है।
ब्रम्हानंद नेताम की आदिवासियों के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती है। वे साल 2008 में भी भानुप्रतापपुर से विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने दिवंगत कांग्रेस नेता मनोज मंडावी को उस चुनाव में हराया था।
इस बार भाजपा आदिवासी आरक्षण के मुद्दे के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। पार्टी इस मुद्दे को चुनाव में भुनाने की तैयारी कर रही है।
Read More :-
उपचुनाव से पहले भानूप्रतापपुर में मिला नकली नोट… फल व्यापारी को 500 का जाली नोट थमा गया अज्ञात शख्स, पुलिस में शिकायत दर्ज
— Khabar Bastar (@khabarbastar) November 14, 2022
आपको बता दें कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए 17 नवंबर तक नामांकन फॉर्म जमा किया जाएगा। इस सीट पर 5 दिसंबर को चुनाव होगा। वहीं 8 दिसंबर को मतों की गणना की जाएगी।
भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर पहला दांव जीत लिया है। जबकि कांग्रेस ने अभी तब पत्ते नहीं खोले हैं। जल्द ही कांग्रेस भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है।
भाजपा ने जहां पूर्व विधायक ब्रम्हानंद नेताम पर अपना भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस दिवंगत विधायक मनोज मण्डावी की पत्नी को अपना उम्मीदवार बना सकती है।
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।