Author: Khabar Bastar

Avatar photo

khabarbastar.in | आप पढ़ रहे हैं बस्तर संभाग का नंबर 1 हिन्दी न्यूज़ पोर्टल ‘खबर बस्तर‘... जहां आप पाएंगे सटीक खबरें, सबसे पहले... पूरी विश्वसनीयता के साथ !

बीजापुर @ खबर बस्तर। जिला मुख्यालय में अब सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा कम होने लगा है क्योंकि अब नगरपालिका का दस्ता इन्हें पकड़कर बैदरगुड़ा में कांजी हाऊस में रख रहा है। ऐसा सड़क हादसों को टालने और गंदगी कम करने किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक 17 जुलाई से ये मुहिम शुरू की गई है। इसके लिए प्रभारी कलेक्टर राहुल वेंकट ने पालिका को आदेश दिया था। बताया गया है कि रोजाना आठ से दस मवेशियों को पकड़कर कांजी हाऊस में भेजा जा रहा है। अब तक आठ से दस मालिक आकर अपने मवेशियों को अर्थदण्ड देकर ले…

Read More

बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की बीजापुर पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कामयाबी हासिल करते दंतेवाड़ा जेल ब्रेक मामले के मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े नक्सली पर हत्या, अपहरण व आगजनी जैसे गंभीर वारदातों में शामिल रहने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने नक्सलियों के कंपनी नंबर 2 के सदस्य और सेक्शन कमाण्डर दीपक उर्फ मासू मड़कम को भैरमगढ़ साप्ताहिक बाजार से धर दबोचा है। जिला पुलिस बल और डीआरजी के जवानों द्वारा उक्त कार्रवाई की गई। पकड़े गए नक्सली पर 3 लाख का इनाम शासन द्वारा घोषित किया गया था। यह भी…

Read More

पंकज दाऊद @ बीजापुर। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के केशकुतूल में बीते 28 जून को सीआरपीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में नक्सलियों का एक सेक्शन कमाण्डर अजय उर्फ माड़वी लखाल (31) भी मारा गया। इस वारदात में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हुए थे और क्राॅस फायरिंग में एक स्कूली छात्रा की भी मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें : नक्सलियों ने पर्चे फेंक सुनाया फरमान, इस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को सजा देने का किया ऐलान… जानिए पूरा मामला ! कंपनी-2 के सेक्शन कमाण्डर अजय के मारे जाने की पुष्टि सीपीआई माओवादी की पश्चिम बस्तर डिविजन कमेटी ने पर्चे जारी…

Read More

जगदलपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसूनी बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। इधर, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के भीतर बस्तर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी दी है। रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने ‘यलो अलर्ट’ जारी करते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में बस्तर जिले के अलावा बीजापुर, सुकमा और कांकेर जिले में तेज बारिश हो सकती है। इस बारे में आपदा प्रबंधन समेत सभी जिलों को सूचना दी जा चुकी है। यह भी पढ़ें: किसानों के ‘फर्जी’ पट्टे से 55 लाख का…

Read More

जगदलपुर @ खबर बस्तर। शहर के एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ रहे 9वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। स्कूल कैम्पस में पंखे पर छात्र का शव लटकता मिला। शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक अड़ावाल स्थित आदेश्वर अकादमी का यह मामला है। आत्महत्या करने वाले छात्र का नाम डी ज्ञान प्रशांत (14) पिता डी रवि कुमार है। प्रशांत हाटकचोरा का निवासी बताया जा रहा है। गुरूवार की सुबह उसने स्कूल परिसर में ही फांसी लगा ली। घटना का कारण अज्ञात है।…

Read More

बीजापुर @ खबर बस्तर। भोपालपटनम ब्लॉक के कांदला, उल्लूर और भोपालपटनम में 5 साल पहले संदेहास्पद पट्टों से लोन लिए गए थे और कुछ माह पहले इसे माफ कर दिया गया। अब कर्ज लेने के लिए पेश किए गए पट्टों की असलियत का पता लगाने के लिए दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। यह भी पढ़ें : बस्तर में अगले 24 घंटों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर सतर्कता बरतने दिए निर्देश सूत्रों के मुताबिक कांदला के पांच, उल्लूर के 2 और भोपालपटनम के 7 किसानों ने आलू, टमाटर और अदरक की खेती के लिए…

Read More

पंकज दाऊद @ बीजापुर। धुर नक्सल प्रभावित गांव पदमूर में आखिर 14 साल बाद खुद गांव के लोगों ने अपने बच्चों के लिए शिक्षा का महत्व समझते स्कूल की झोपड़ी तान दी। यहां 14 साल पहले नक्सलियों ने स्कूल भवन को ढहा दिया था और तब से यहां स्कूल का संचालन नहीं हो पा रहा था। सूत्रों के मुताबिक चार साल से यहां स्कूल शुरू करने पहल की जा रही थी। गांव के लोग तब इच्छुक नहीं थे। इन 14 सालों में इस गांव के कुछ बच्चे या तो चेरपाल पोटा केबिन या आसपास के आश्रम में जाकर पढ़ रहे…

Read More

न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बस्तर की सरहद से लगे धमतरी जिले में नक्सली धमक एक बार फिर देखी जा रही है। यहां पर्चे फेंककर माओवादियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश की है। इन पर्चों में नक्सलियों ने वन विभाग के कर्मचारियों को जान से मारने की खुली धमकी दी है। जानकारी के मुताबिक धमतरी जिले के खल्लारी इलाके के जंगल में नक्सलियों ने पर्चे और पोस्टर चस्पा किए हैं, जिसमें वनकर्मियों को जनअदालत में सजा सुनाने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा नक्सलियों ने इन पर्चों में कई अन्य मुद्दों का जिक्र भी किया है। यह…

Read More

दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की एक होनहार बेटी ने सात समंदर पार दक्षिण कोरिया में देश का प्रतिनिधित्व कर बस्तर का नाम रौशन किया है। इस बेटी का नाम है पुष्पलता साहू। लौहनगरी किरन्दुल की रहने वाली पुष्पलता अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन कार्यक्रम में हिस्सा ले रही हैं। बता दें कि दक्षिण कोरिया की राजधानी सिओल में 21 जुलाई से 27 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दुनिया भर के 20 देशों से प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें भारत का प्रतिनिधित्व पुष्पलता साहू कर रही हैं, जो समूचे बस्तरवासियों के लिए गौरव की…

Read More

पंकज दाऊद @ बीजापुर। जिले के उसूर ब्लॉक के मारूड़वाका के लोग इस कंप्यूटर युग में भी वस्तु विनिमय के दौर से गुजर रहे हैं। राशन दुकान में मुहैया नहीं होने के कारण वे मंगलवार को उसूर में लगने वाले साप्ताहिक हाट में महुआ देकर खड़ा नमक ले रहे हैं। अपनी समस्या लेकर मारूड़वाका और नैलाकांकेर के सैकड़ों लोग बाइक और चौदह ट्रैक्टरों में सवार होकर जिला मुख्यालय पहुंचे। वे सुबह आठ बजे गांव से निकले थे और 55 किमी दूरी तय कर बीजापुर पहुंचते उन्हें शाम हो गई। मारूड़वाका के नागेश कलमू ने बताया कि गांव के लोग राशन…

Read More