बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ की बीजापुर पुलिस को नक्सल ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिली है। सोमवार को पुलिस के समक्ष 4 माओवादियों ने सरेंडर करते नक्सलवाद से तौबा की है। पढ़िए: साप्ताहिक कॉलम…’पर्दे के पीछे’…आसमान से गिरे Facebook में अटके ! जिन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, उनमें 11 लाख रूपए के दो इनामी माओवादी भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पित माओवादियों में एक सेक्शन कमांडर और एक सेक्शन डिप्टी कमांडर समेत कुल 4 नक्सली शामिल हैं। यह भी पढ़ें : पेड़ पर लटकी मिली आरक्षक की लाश, 15 दिन से ड्यूटी से नदारद था जवान…
Author: Khabar Bastar
आसमान से गिरे फेसबुक पर अटके… पुरानी सरकार के एक कद्दावर मंत्री का इन दिनों सोशल मीडिया पर ज्यादा वक्त कट रहा है। बेचारे करें भी क्या..? एक तो चुनाव हार गए ऊपर से सत्ता भी चली गई। वैसे, मंत्री रहते इन पर आरोप लगता रहा है कि वे केवल हवाई सफर करते हैं। क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं की उन्हें जरा भी फिक्र नहीं रहती। वे हेलीकॉप्टर से अपने विधानसभा में आते हैं और इसी से वापस भी लौट जाते हैं। खैर, चुनाव में मिली शिकस्त से उन्होंने सबक लिया है और देर आए दुरूस्त आए की तर्ज पर…
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां गीदम में संचालित 50 बिस्तरों वाले मातृ व शिशु अस्पताल में रविवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आगजनी की इस घटना में लाखों के नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। अस्पताल में भीषण आगजनी की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। हास्पिटल में आग की लपटें उठती देख आनन फानन में वार्ड में भर्ती बच्चों व मरीजों को तुरंत दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया और आग बुझाने की कोशिशें शुरू की गई। यह भी पढ़ें : शराब के…
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दन्तेवाड़ा प्रवास के दौरान शुक्रवार को सुपोषित दंतेवाड़ा कार्यक्रम का आगाज किया। सीएम ने इस मौके पर जिले के बड़ेबचेली को नया अनुविभाग बनाने की घोषणा की। वहीं 100 बिस्तर जिला अस्पताल को 200 शैयायुक्त बनाने एवं जिला अस्पताल में सिटी स्केन सेंटर शुरू करने की घोषणा की। इससे पहले सीएम बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दरबार पहुंचे और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान स्कूल शिक्षा व आजाकवि मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद दीपक बैज,…
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को दंतेवाड़ा में क्षेत्रवासियों को कई बड़ी सौगातें दी। उन्होंने दंतेवाड़ा जिला अस्पताल का उन्नयन कर इसे 200 शैयायुक्त करने की घोषणा की। सीएम ने हास्पिटल में सिटी स्केन सेंटर शुरू करने का भी ऐलान किया। यह भी पढ़ें: स्वागत के दौरान टूटा मंच, बाल बाल बचे पीसीसी चीफ मोहन मरकाम… कार्यकर्ताओं के शक्तिप्रदर्शन से हुआ हादसा मेंढ़का डोबरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम बघेल ने बडे बचेली को नया अनुविभाग बनाने के अलावा गीदम ब्लॉक में शंखिनी एवं डंकनी नदी पर 18 करोड़…
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में 3 जिलों के एसपी बदले गए हैं। आईपीएस जितेंद्र शुक्ला को महासमुंद जिले का एसपी बनाया गया है। वहीं संतोष कुमार सिंह को रायगढ़ एसपी नियुक्त किया गया है। सूरजपुर के एसपी गिरिजा शंकर जायसवाल को छसबल कोरबा का सेनानी बनाया गया है। महासमुंद एसपी संतोष कुमार सिंह को रायगढ़ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया। जितेन्द्र शुक्ला, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय रायपुर को महासमुंद का एसपी बनाया गया है। रायगढ़ एसपी राजेश कुमार अग्रवाल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय रायपुर…
बीजापुर @ खबर बस्तर। स्कूलों और आश्रमों में रोजाना छह घंटे काम करने वाले रसोईयों ने कहा है कि उन्हें माह में केवल 1200 रूपए पगार दी जाती है और ये नाकाफी है। जबकि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान रसोइयों को कलेक्टोरेट रेट पर भुगतान की बात कही थी।छग महिला पुरूष मध्याह्न भोजन रसोईया संघ की जिलाध्यक्ष रंभा झा ने बताया कि इस आशय का एक ज्ञापन संगठन के प्रांतीय संरक्षक जयदेव साहा एवं संभागीय अध्यक्ष सुरेष साहू ने आदिम जाति कल्याण मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम को भेजा है।रंभा झा का कहना है कि अब रसोइयों के वेतन में…
कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से नक्सली वारदात की खबर आ रही है। यहां नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से गुरुवार को एक ग्रामीण की मौत हो गई। यह भी पढ़ें : नक्सलियों ने पर्चे फेंक सुनाया फरमान, इस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को सजा देने का किया ऐलान… जानिए पूरा मामला ! घटना आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के उसेली गांव की है। आईईडी की चपेट में आए ग्रामीण का नाम शोभसिंह सलाम बताया जा रहा है। वह जंगल में गाय चराने गया था। इसी बीच आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से…
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। स्वाधीनता दिवस एवं भाई बहन के पवित्र प्रेम का पर्व रक्षाबंधन आज देश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में दंतेवाड़ा जनपद के मेटापाल पंचायत में भी उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। इस मौके पर कन्या आश्रम मेटापाल के छात्राओं ने सीआरपीएफ जवानों की कलाईयों पर राखी बांधकर उनसे सुरक्षा का वचन लिया। यह भी पढ़ें : शराब के नशे में धुत टीचर पहुंच गया कलेक्टर के चेम्बर में… फिर कलेक्टर ने किया ये ! स्वाधीनता दिवस की सुबह रिमझिम बारिश के बीच ग्राम पंचायत मेटापाल, हाईस्कूल,…
जगदलपुर @ खबर बस्तर। बस्तर में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा खुदकुशी किए जाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरूवार को स्वतंत्रता दिवस के दिन भी एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। धटना शहर से लगे 5वीं वाहिनी कंगोली की है। परपा थाना प्रभारी चंद्र शेखर श्रीवास ने बताया कि कंगोली CAF कैम्प में पदस्थ जवान सुभाष यादव ने खुदकुशी कर ली है। घटना शाम 4 बजे की है। मृत जवान कोंडागांव जिले के बोरगांव का निवासी है। यह भी पढ़ें: स्कूल परिसर में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जगदलपुर के प्राईवेट स्कूल…