Author: Mahfooz Ahmed

Avatar photo

बस्तर में पत्रकारिता का एक जाना पहचाना नाम... इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट और वेब मीडिया में 21 वर्षों का अनुभव... हर ख़बर पर पैनी नज़र, हम हैं 'ख़बर बस्तर' !

आखिर क्या दवा दुकानें भी बंद हो जाएंगी..? विक्रेताओं ने रखी है सरकार से ये मांग! पंकज दाउद @ बीजापुर। दक्षिण बस्तर के दवा विक्रेताओं ने सरकार से उन्हें फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा दिए जाने की मांग करते कहा है कि ऐसा नहीं करने पर वे दुकान बंद कर देंगे। सुकमा, दंतेवाड़ा एवं बीजापुर के दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष विनोद मिश्रा, सचिव गोपाल मण्डल एवं कोषाध्यक्ष एएच सिद्दिकी ने कहा है कि उनका संघ अपने सदस्यों के हितों के संरक्षण में लाॅक डाउन में शामिल होने पर विचार कर रहा है। Read More: शादी समारोह में कोरोना गाइडलाइन का…

Read More

इस जिले में खुलेंगी कपड़ा, ज्वेलरी, फैंसी, मिठाई और जूते चप्पल की दुकानें…. प्रशासन ने लॉकडाउन में व्यापारियों को दी रियायत दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में पिछले एक महीने से ज्यादा अरसे से लॉकडाउन जारी है। इस अवधि में कोरोना संक्रमण के मामले नियंत्रण में रहे हैं। लिहाजा अब जिला प्रशासन ने लॉकडाउन में व्यापारियों को रियायत देते हुए चुनिंदा दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। कलेक्टर व जिला दण्डाधिकारी दीपक सोनी ने शुक्रवार को इस आशय का आदेश जारी किया है। नए आदेश के तहत जिले में अब कपड़ा, ज्वेलरी, फैंसी, बर्तन एवं जूते चप्पल की…

Read More

कामकाज कैसा है, देखा जिला पंचायत CEO ने… अंदरूनी गांवों में निरीक्षण, पंचायत सचिवों को दी हिदायत भोपालपटनम/बीजापुर @ खबर बस्तर। जिला पंचायत के सीईओ रवि कुमार साहू ने गुरूवार को भोपालपटनम ब्लाॅक के अंदरूनी गांवों मे दौरे के दौरान कामकाज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत सचिवों को काम में तेजी लाने का आदेश दिया। सीईओ रवि कुमार साहू ने तेलंगाना सीमा पर तारलागुड़ा में कोविड के जांच केन्द्र का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कर्मियों को सचेत रहने कहा। उन्होंने अन्नारम, कोत्तूर, चंदूर एवं अटुकपल्ली में पंचायत के कामों का निरीक्षण किया। गोठानों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने…

Read More

भाजपा नेताओं पर FIR के विरोध में धरने पर बैठे BJYM कार्यकर्ता… कहा— ‘मैं भी रमन, मुझे भी गिरफ्तार करो’ दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। टूल किट विवाद के मुद्दे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने धरना देकर विरोध प्रकट किया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर इस कार्रवाई के खिलाफ आवाज बुलंद की। भाजपा युवा मोर्चा जिलाअध्यक्ष कुणाल ठाकुर शुक्रवार को अपने निवास के सामने ही अपने साथियों के साथ धरने पर बैठ गए।…

Read More

शादी समारोह में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन, 20 हजार रुपए का भरना पड़ा जुर्माना दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। जिले में कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण के बाद भी लोगों में महामारी को लेकर लापरवाही कम होती नहीं दिख रही। यही वजह है कि पिछले एक महीने से लॉकडाउन लगने के बावजूद रोजाना दर्जनों नए मरीज सामने आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण के फैलाव की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने शादी और अन्य कार्यक्रमों में अधिकतम 10 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी है। इसके बाद भी वैवाहिक कार्यक्रमों में निर्धारित संख्या से अधिक लोग शामिल हो रहे हैं।…

Read More

केन्द्र और देश की छवि खराब करने पर तुली कांग्रेस- गागड़ा पंकज दाउद @ बीजापुर। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस टूल किट के जरिए दुनिया में मोदी सरकार ही नहीं बल्कि देश की छवि धूमिल करने पर आमादा है। यहां पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा में भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने अपने नेताओं को एक गोपनीय दस्तावेज भेजकर मोदी सरकार को दुनियाभर में बदनाम करने की साजिश रची थी। इसका खुलासा दो दिन पहले हुआ है। इससे दुनिया में भारत की छवि धूमिल हुई है। Read More: लाॅकडाउन…

Read More

लाॅकडाउन में मस्जिद खुली रही… और लोग आते रहे ! पंकज दाउद @ बीजापुर। यहां लाॅकडाउन में जामा मस्जिद बुधवार की सुबह से शाम तक खुली रही और लोग आते रहे। ये लोग मस्जिद परिसर में दुआ करने नहीं बल्कि कोरोना का टीका लगवाने आए थे और ये पहल खुद जमात के लोगों ने की थी। सूत्रों के मुताबिक अंजुमन कमेटी के सदर इम्तियाज खान ने इसके लिए पालिका से संपर्क किया था और फिर जमात के बुजुर्गों की राय ली। इस बारे में जमात के लोगों को टीका लगाने प्रेेरित किया गया। Read More: कोरोना की दहशत के बीच…

Read More

पूर्व मंत्री गागड़ा ने सिलगेर मामले में सरकार को घेरा, कवासी लखमा और विक्रम मंडावी की चुप्पी पर उठाए सवाल… कहा— ‘घटना आदिवासियों के खिलाफ गहरी साजिश’ पंकज दाउद @ बीजापुर। पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने सिलगेर मामले को लेकर आदिवासियों के खिलाफ गहरी साजिश की बू की बात कहते सवाल किया है। उन्होंने कहा कि इस मसले पर आबकारी मंत्री कोण्टा विधायक कवासी लखमा एवं स्थानीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी चुप क्यों हैं। पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास राव मुदलियार ने यहां पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते कहा कि जब 5 दिनों…

Read More

सुकमा में 1 जून तक जारी रहेगा लॉकडाउन, आदेश जारी… सिर्फ इन दुकानों को दोपहर 2 बजे तक खोलने मिली अनुमति! के. शंकर @ सुकमा। कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में लॉकडाउन आगेे बढ़ा दिया गया है। सुकमा में भी अगले 15 दिनों के लिए पूरे जिले को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर सीमाएं सील कर दी गई हैं।   कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विनीत नंदनवार ने लॉकडाउन बढ़ाने संबंधी आदेश जारी किया है। जिसके तहत आगामी 1 जून की सुबह 6 बजे तक सुकमा जिले में तालाबंदी रहेगी। हालांकि, इस बार लॉकडाउन…

Read More

बस्तर जिले में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, सिर्फ इन सेवाओं को मिली अनुमति जगदलपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए कई जिलों में लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया गया है। इसी कड़ी में बस्तर जिले में भी जिला प्रशासन द्वारा आगामी 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रजत बंसल द्वारा इस बारे में शनिवार को आदेश जारी किया गया है। प्रशासन ने पूरे बस्तर जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया है। लॉकडाउन की अवधि में…

Read More