Anganwadi Centers Time Table: इन दिनों लगातार तापमान में इजाफा देखा जा रहा है। इसके साथ ही भीषण गर्मी से जन जीवन अस्त व्यस्त है।
गर्मी को ध्यान में रखते हुए अब राज्य सरकार द्वारा बड़ा फैसला लिया गया। आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन समय बदला जाएगा। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग के आदेश के तहत आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन 4 घंटे से घटकर 2 घंटे कर दिए गए हैं।
आदेश जारी
महीने की अंतिम दिन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इसके आदेश जारी किए गए हैं।
विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया की गर्मी को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन 4 घंटे की जगह 2 घंटे किया गया हैं।
आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन 4 घंटे की जगह 2 घंटे
इससे पहले गर्मी को ध्यान में रखते हुए सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन करने के आदेश दिए गए थे।
Employees Salary : अधिकारी कर्मचारियों को बड़ा झटका, रोका गया वेतन, ACS का आदेश जारी
अब इसके समय में बदलाव करते हुए भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चे के स्वास्थ्य को ध्यान में रखा गया है।
गर्मी कम होने के बाद फिर से समय में बदलाव
जिसके साथ ही अब छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन सुबह 7:00 से 9:00 तक किया जाएगा।
गर्मी कम होने के बाद एक बार फिर से समय में बदलाव किए जाएंगे और अपने पूर्व के समय पर आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जाएंगे।
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।