Rashifal 27 September, Aaj ka Rashifal, Horoscope, Today Horoscope : ग्रहों की स्थिति की बात करें तो मंगल मिथुन राशि में बैठे हैं। वृषभ राशि में गुरु विराजमान है। चंद्रमा कर्क राशि में है। सूर्य बुध और केतु कन्या राशि में है। शुक्र तुला राशि में है। शनि वक्री होकर कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। राहु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
IAS Transfer 2024 : फिर हुए आईएएस अफसर के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, यहां देखें लिस्ट
आईए जानते हैं राशिफल
मेष राशि वाले को आज शुभ सुविधा में वृद्धि होगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। घर में कलह की आशंका बन सकती है। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नई आशा की प्राप्ति होगी। पुराने मित्र से संपर्क हो सकते हैं।
वृषभ राशि के लिए दिन सामान्य रहेगा। कुछ चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। खर्चे पर नियंत्रण रखना आवश्यक रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें। पराकर में वृद्धि होगी। रोजी रोजगार में तरक्की होगी
मिथुन राशि के लिए धन का आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। जुबां पर नियंत्रण रखने से आगे कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। फैसला सोच समझ कर लेना सही होगा। पुराने कर्ज चुकाने में सक्षम रहेंगे। कार्य क्षेत्र में तरक्की के आसार है।
कर्क राशि काम के सिलसिले में परेशान हो सकते हैं। धैर्य से काम लेना सही रहेगा। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। दूसरे लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरूर के हिसाब से चीज उपलब्ध होगी।
सिंह राशि वाले के लिए चिंताकारी सृष्टि का निर्माण हो रहा है। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। प्रेम की स्थिति अच्छी रहने वाली है। दिन अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में नवीन अवसर मिलेंगे।
कन्या राशि के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा। जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाएंगे। किसी प्रोजेक्ट पर काम पूरा कर सकते हैं। मेहनत से अच्छे परिणाम हासिल करेंगे। आय में नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने सोर्स से भी धन आगमन होगा।
तुला राशि वाले व्यापारिक दृष्टिकोण से यह समय बेहद अच्छा है। कोर्ट के विजय मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम की स्थिति अच्छी रहने वाली है। दिन का संतुलन बना रहेगा। आर्थिक मामले में तरक्की होगी।
वृश्चिक के लिए कार्य क्षेत्र में सफलता के योग है। नए अवसर की प्राप्ति होगी। निवेश में नए विकल्प मिल सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। यात्रा के योग है।
धनु राशि वाले किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्थिति प्रतिकूल है। छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है। निवेश से पहले सोच समझकर निर्णय लेना सही रहेगा। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है।
मकर राशि वाले के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र की मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। छोटे आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए रहेगा।
कुंभ राशि के लिए समय बेहद शुभ है। धन संचय का मौका मिलेगा। रिश्ते में मधुर संबंध स्थापित होंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।
मीन राशि के लिए बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वस्थ मध्यम रहेगा। प्रेम की स्थिति मध्यम रहने वाली है। संतान की स्थिति मध्य रहने वाली है। बड़ी खर्च की संभावना है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।