सुकमा में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, हथियार व नक्सल सामग्री बरामद
के. शंकर @ सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें जवानों ने एक माओवादी को मार गिराया है।
इस बारे में मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तोंगपाल थाना क्षेत्र के जंगलों में यह मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में नक्सलियों के छुपे होने की सूचना मुखबिर द्वारा पुलिस को मिली थी। इसके बाद डीआरजी के जवान सर्च आपरेशन पर निकले थे।
Read More:
लॉकडाउन में 100 किमी पैदल चलने से 12 साल की बच्ची की मौत…बॉलीवुड डायेरक्टर बोले- उसकी मौत के जिम्मेदार हम https://t.co/6x4Vl5D5Nr
— Khabarbastar.in (@khabarbastar) April 21, 2020
सर्चिंग के दौरान शनिवार की देर शाम करीब 7 बजे तोंगपाल कैम्प से लगभग 6 किमी दूर मिटपपारा व कनकापारा के जंगल एरिया में जवानों की नक्सलियों से मुडभेड़ हुई जिसमें एक नक्सली मारा गया है। मौके से नक्सली के शव के अलावा 1 नग वॉकी टाकी सेट और बंदूक बरामद किया गया है।
Read More:
Tik-Tok वीडियो बनाते समय हादसा, खदान में गिरने से युवती की मौत https://t.co/wvrlCENjbp
— Khabarbastar.in (@khabarbastar) April 25, 2020
पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि शाम 6.30 और 7 बजे की बीच नक्सलियों के साथ एक मुठभेड़ हुई है जिसमें जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। मौके से नक्सली के शव के साथ 315 बोर बंदूक और कुछ नक्सल सामग्री बरामद हुई है।
एसपी सिन्हा के मुताबिक घटनास्थल से मृत नक्सली के शव को लेकर जवान कैंप वापस लौट रहे हैं। पुलिस पार्टी के लौटने के पश्चात मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।