CAF कैंप में गोली चलने से मची अफरा तफरी… ड्यूटी में तैनात जवान घायल, रायपुर रेफर
नारायणपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सीएएफ कैंप में अचानक गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। फायरिंग की घटना में एक जवान घायल हुआ है, जिसे रायपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना नारायणपुर के आमदई घाटी कैंप की है। यहां छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) 11वीं बटालियन का कैंप है, जहां बुधवार तड़के यह घटना हुई। कैंप में अचानक गोली की आवाज सुनकर जवान सन्न रह गए।
जवानों ने मोर्च पर जाकर देखा तो पता चला कि ड्यूटी पर तैनात जवान महेंद्र दीवान के कंधे और बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी है। घटना के बाद जख्मी जवान को रायपुर रेफर कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि रायफल की सफाई के दौरान मिस फायर की घटना में जवान घायल हुआ है।
Read More:
नक्सलियों ने शराब दुकान बंद करने जारी किया फरमान… पर्चे फेंक कोचियों को दी चेतावनी, लिखा— शराब की अवैध बिक्री बंद नहीं की तो अंजाम भुगतने रहें तैयार https://t.co/5eJypO36xr
— Khabar Bastar (@khabarbastar) August 10, 2020
घटना की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है। उन्होंने खबर बस्तर को बताया कि आमदई घाटी कैंप में आज सुबह एक जवान घायल हुआ है। एक्सीडेंटल फायरिंग की घटना में घायल जवान को रायपुर रेफर किया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।
Read More:
सुकमा मुठभेड़ की EXCLUSIVE तस्वीरें… DRG जवानों ने मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को किया ढेर https://t.co/aMXGoSf29q
— Khabar Bastar (@khabarbastar) August 12, 2020
सूत्रों के मुताबिक, बुधवार तड़के सीएएफ कैंप में एक के बाद एक पांच फायर हुए। इसमें से दो गोली मोर्चे पर तैनात जवान के कंधे और उसकी बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर कैंप में सभी सकते में आ गए। मौके पर जाकर देखा गया तो जवान घायल अवस्था में मिला।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।