कोरोना संकट में मास्क बना आमदनी का जरिया, समूह की महिलाओं ने 20 हजार मास्क का किया निर्माण…ढाई लाख का और मिला आर्डर
के. शंकर @ सुकमा। कोरोना महामारी के दौर में आदिवासी बहुल इलाके की महिलाएं मास्क तैयार कर ना केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि इसे उन्होंने अपनी आय का जरिया भी बना लिया है।
जिले में स्व-सहायता समूह की महिलाएं अब तक 20 हजार मास्क बना कर अच्छी खासी कमाई कर चुकी हैं। इनकी लगन को देखते हुए वन विभाग द्वारा ढाई लाख मास्क तैयार कराया जा रहा है।
Read More:
शराब दुकान में बेकाबू हुई भीड़ तो पुलिस ने बरसाई लाठी https://t.co/BneS9222aZ
— Khabarbastar.in (@khabarbastar) May 5, 2020
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा रियायती दर पर मास्क बनाने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें 25 महिला स्व-सहायता की सदस्य जुटी हुई हैं। इन महिलाओं द्वारा 20 हजार से अधिक मास्क बनाया जा चुका है। बाजार में इसकी मांग भी खूब है।
इन समूह की महिलाएं बना रहीं मास्क
जिले में जय माँ संतोषी स्व-सहायता समूह तोंगपाल, धनलक्ष्मी स्व-सहायता समूह छिन्दगढ़, मोंगरा स्व-सहायता समूह गादीरास, कुमकुम स्व-सहायता समूह गोंगला, माँ शेरावाली स्व-सहायता समूह की महिलाएं मास्क बनाने के काम में जुटी हैं। इनके द्वारा तैयार मास्क की मांग लगातार बढ़ रही है तथा क्षेत्र के ग्रामीण भी इसे खरीद रहे हैं।
वनोपज संग्राहकों को होगा वितरण
महिला स्वसहायता समूह द्वारा तैयार मास्क की अच्छी गुणवत्ता और कम कीमत को देखते हुए वन विभाग द्वारा ढाई लाख मास्क तैयार कराया जा रहा है। इन मास्क का वितरण वनोपज संग्राहकों को किया जा रहा है। वन विभाग द्वारा मास्क वितरण का यह कार्य वनोपज संग्राहकों की सुरक्षा को देखते हुए किया जा रहा है।
महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे मास्क की खासियत है कि उसे धोकर पुनः उपयोग किया जा सकता है। इस प्रकार मास्क का निर्माण स्व-सहायता समूह के महिलाओं के लिए आय का स्त्रोत बना है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा भी मनरेगा मजदूरों की सुरक्षा के लिए महिला स्वसहायता समूहों से मास्क तैयार करवाया जा रहा है।
Read More:
कोरोना इफेक्ट: इस जिले में अंडा-मछली, मटन-चिकन की बिक्री पर लगा प्रतिबंध… कलेक्टर ने जारी किया आदेश https://t.co/8BiawKajco
— Khabarbastar.in (@khabarbastar) April 13, 2020
बता दें कि लॉकडाउन के दौरान शासन के निर्देशानुसार सभी को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। इसको देखते हुए महिलाएं मास्क बनाने का कार्य कर रही है, जिससे महिलाओं को अर्थिक रूप से मदद भी मिल रही है।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।