अगर आप अपने बच्चे का एडमिशन (KVS Admission 2025) केंद्रीय विद्यालय में करवाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) जल्द ही एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।
इच्छुक अभिभावकों को इसके लिए पूरी जानकारी होना जरूरी है ताकि वे सही समय पर आवेदन कर सकें। इस लेख में हम आपको आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, आयु सीमा और प्रवेश प्राथमिकताओं के बारे में विस्तार से बताएंगे।
KVS Admission 2025: कब शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया?
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) हर साल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिशन प्रक्रिया की घोषणा करता है। इस वर्ष भी KVS Admission 2025 की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की संभावना है।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
- आवेदन पत्र केवल केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
- इच्छुक अभिभावकों को समय पर आवेदन करने की सलाह दी जाती है।
एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents Required)
अगर आप अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में करवाना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
- निवास प्रमाण पत्र (Residence Proof)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- माता-पिता की नौकरी से संबंधित प्रमाण पत्र (सरकारी कर्मचारियों के लिए प्राथमिकता)
- आधार कार्ड (वैकल्पिक)
KVS Admission 2025: आयु सीमा का निर्धारण
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए आयु सीमा का निर्धारण कक्षा के अनुसार किया जाता है। निम्नलिखित सूची से आप अपने बच्चे की आयु योग्यता की जांच कर सकते हैं:
कक्षा | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
बालवाटिका -1 | 3 वर्ष | 4 वर्ष |
बालवाटिका -2 | 4 वर्ष | 5 वर्ष |
कक्षा 1 | 6 वर्ष | 8 वर्ष |
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
- सबसे पहले KVS की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएँ।
- “New Admission 2025” सेक्शन में क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें (मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें)।
- लॉगिन करने के बाद, फॉर्म में बच्चे का नाम, जन्मतिथि, पैरेंट्स का डिटेल्स और एड्रेस भरें।
- जरूरी दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें (नीचे दी गई लिस्ट देखें)।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद, पेमेंट करें और रिसिप्ट डाउनलोड कर लें।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।