Cyclone DANA, Cyclone Alert, IMD Cyclone DANA, Cyclone DANA Alert : देश में एक बार फिर से चक्रवात की दस्तक होने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बंगाल की खाड़ी में निम्न जवाब का क्षेत्र उभर रहा है।
ऐसे में सोमवार को इसके और मजबूत होने की संभावना बढ़ गई है। 23 अक्टूबर तक इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की उम्मीद जताई गई है।
ऐसे में कई राज्यों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही भारी बारिश की स्थिति निर्मित हो सकती है।
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबावों का क्षेत्र मजबूत
बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबावों का क्षेत्र सोमवार को और मजबूत हो गया है और 23 अक्टूबर तक यह चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। जिसके कारण उड़ीसा के परी और पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप के बीच से इसके गुजरने की संभावना जताई गई है।
मौसम की प्रणाली अपनी गति जारी रखते हुए 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर की सुबह तक एक गंभीर साइक्लोनिक तूफान के रूप में परिवर्तित होगा।
और सागर द्वीपों के बीच उत्तरी उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के तट को पार कर सकती है। इस दौरान 110 से 120 किलोमीटर की प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।
इसका नाम “तूफ़ान दाना” रखा गया
राष्ट्रीय मौसम एजेंसी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान सागर के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है। सोमवार को 11:30 बजे बंगाल की खाड़ी के पूर्व मध्य क्षेत्र के ऊपर निम्न दबाव वाले क्षेत्र के रूप में स्थित था।
मौसम विभाग के मुताबिक इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और 22 अक्टूबर की सुबह तक दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना जताई गई है।
23 अक्टूबर तक पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में इसके तब्दील होने की पूरी संभावना है। ऐसे में इसका नाम तूफ़ान दाना रखा गया है।
26 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह
चक्रवाती तूफान दाना के कारण 24 अक्टूबर की सुबह उड़ीसा पश्चिम बंगाल के तट पर उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक इसके पहुंचने की संभावना है। मछुआरों को सोमवार तक किनारे पर लौटने और 26 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
चक्रवाती तूफान का सबसे ज्यादा असर उड़ीसा पर पड़ने की संभावना है। जिसके कारण भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही 100 से 120 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।
बहुत भारी बारिश की भी चेतावनी
23 अक्टूबर को उड़ीसा के अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। 25 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है।
भुवनेश्वर के भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक चक्रवात के संभावित स्थान का खुलासा नहीं किया गया है। इसका संभावित मार्ग बदल सकता है।इसके संकेत मिल रहे हैं।
ऐसे में तीन से चार राज्यों में इसका असर देखने को मिलेगा आईएमडी के मुताबिक 23 अक्टूबर को उड़ीसा और बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य क्षेत्र में 60 किलोमीटर प्रति घंटा से हवा चलेगी।
इसके साथ ही इसके पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश झारखंड के कई जिलों में भी बारिश की संभावना जताई जा सकती है।
पश्चिम बंगाल में 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक मेदिनीपुर सहित परगना और दक्षिण परगना में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
इसके अलावा झारखंड और कोलकाता सहित आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 26 अक्टूबर तक यह सिलसिला जारी रहने वाला है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।