DA Hike, Dearness Allowances Hike, 7th Pay Commission : राज्य सरकार द्वारा एक बार फिर से सरकारी कर्मचारी और शिक्षकों को बड़ी राहत दी गई है। उनके महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि की गई है। 1 जुलाई से लागू किया गया है। राज्य सरकार की घोषणा से 16 लाख सरकारी कर्मचारी शिक्षक सहित पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।
वहीं राज्य सरकार द्वारा इस निर्णय से राज्य पर 1931 करोड रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार देखा जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा की गई थी। जिसके बाद अब राज्य सरकार द्वारा भी महंगाई भत्ते को बढ़ा दिया गया है।
Dearness Allowances Hike : महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि
दिवाली से पहले राज्य के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया गया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि की थी। इसे 1 जुलाई 2024 से लागू किया गया था। दिवाली से पहले एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशन भोगियों को इसका लाभ मिलने वाला है।
Dearness Allowances : 1 जनवरी 2024 के महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि
मार्च में सरकार ने 1 जनवरी 2024 के महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि की थी। जिसके साथ ही DA वृद्धि 50% हो गया था। कई भत्ते में वृद्धि की गई थी। अब केंद्र सरकार द्वारा 3% की बढ़ोतरी की गई है।
ताजा बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर 9448 करोड रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार देखा जाएगा। वहीं केंद्र के 39 लाख कर्मचारियों सहित 64 लाख से अधिक पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा। राज्य सरकार द्वारा भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की गई है।
Dearness Allowances Hike : कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को लाभ
तमिलनाडु सरकार ने अब अपनी महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि की है। जिसके साथ ही महंगाई भत्ते बढ़कर 53% हो गए हैं। इसका लाभ कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को उपलब्ध कराया जाएगा। बता दे किसी से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव ने राज्य से के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि की घोषणा की थी।
Dearness Allowances Hike : इन राज्यों में डीए में वृद्धि
जिसके बाद राज्य का महंगाई भत्ता मूल वेतन का 50% हो गया है। 1 अक्टूबर से इसका लाभ कर्मचारियों को उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पहले सिक्किम सरकार द्वारा भी अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को 4% बढ़ाया गया था।
वही झारखंड उड़ीसा और हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी। अब तमिलनाडु सरकार द्वारा की गई इस घोषणा से राज्य के कर्मचारियों के वेतन में 8000 से 12000 तक की वृद्धि निश्चित मानी जा रही है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।