Local Holiday 2024, Holiday 2024: कर्मचारी छात्रों को एक बार फिर से बड़ी राहत मिलने वाली है। सामान्य अवकाश की घोषणा की गई है। इसके लिए संशोधित आदेश भी जारी किए गए हैं।
इसके तहत कलेक्टर ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए स्थानीय अवकाश को संशोधित किया है।
ऐसे में 1 नवंबर दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के स्थान पर 12 नवंबर यानि मंगलवार को तुलसी विवाह देव उठानी एकादशी पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
Local Holiday 2024 : आदेश जारी
इसके लिए राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा आदेश जारी किया गया है। संशोधित आदेश जारी करते हुए उन्होंने पूर्व के आदेश को निरस्त कर दिया है।
Local Holiday 2024 : स्थानीय अवकाश 12 नवंबर को होंगे
ऐसे में अब राजनाँदगाँव में 1 नवंबर को होने वाली स्थानीय अवकाश 12 नवंबर को होंगे। इस दौरान स्कूल कॉलेज शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे। बैंक और कोषालय पर यह आदेश लागू नहीं होगा।
Local Holiday 2024 : राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश घोषित
इधर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के सभी शासकीय कार्यालय और संस्थानों में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
स्थापना दिवस पर राज्य में छुट्टी की घोषणा की गई है। यह स्थानीय अवकाश बैंक कोषालय उपकोषालय और अन्य वित्तीय संस्थानों पर लागू नहीं होंगे।
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। ऐसे में 1 नवंबर दिन शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में छुट्टी घोषित की गई है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।